IPL: एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बैटर, वैभव सूर्यवंशी ने 4 दिग्गजों को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज अपने 400 रन पूरे किए. उन्होंने 9 मैच में ये कारनामा किया. वैभव लगभग हर मैच में अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं.

Cricket News - 2026-04-29T174557.467
1 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी जिस तरह की तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे हर कोई उनसे प्रभावित हो चुका है. 15 साल की उम्र में वैभव ने अब तक आईपीएल में दर्जनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इस सीजन आईपीएल में भी उन्होंने सबसे तेज 400 रन पूरे किए. फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस पर सूर्यवंशी का ही कब्जा है. आइए एक नजर आईपीएल के उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाए हैं.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी2 / 6

पंजाब किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली और वह एक सीजन में सबसे तेज 400 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 167 गेंदों में अपने 400 रन पूरे किए. इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाया.

विज्ञापन

आंद्रे रसल

आंद्रे रसल3 / 6

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आंद्रे रसल हैं, जिन्होंने केकेआर के लिए साल 2019 में सबसे तेज 400 रन बनाए थे. उन्होंने 188 गेंदों में ये कारनामा किया था. इस सीजन रसल बतौर सपोर्ट स्टाफ केकेआर के खेमे में शामिल हैं.

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा4 / 6

तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने आईपीएल 2024 में ये उलब्धि हासिल की थी. अभिषेक ने 195 गेंदों में अपने 400 रन पूरे किए थे. इस सीजन भी वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 2 पर बरकरार हैं.

विज्ञापन

निकोलस पूरन

निकोलस पूरन5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. लेकिन आईपीएल 2025 में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 197 गेंदों में अपने 400 रन पूरे कर तहलका मचाया था. वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल6 / 6

आखिरी नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जो इन दिनों आईपीएल 2026 में नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. आईपीएल 2014 में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ केवल 200 गेंदों में अपने 400 रन पूरे किए थे. उन्होंने इस सीजन 552 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन