बंदूकधारियों के साये में गुजरे दिन, लिटन दास ने पाकिस्तान दौरे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने पाकिस्तानी दौरे का खुलासा किया है. उनका चौंकाने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Cricket News - 2026-06-09T154350.528
1 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने हिस्सा नहीं लिया था. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत और श्रीलंका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी नेशनल क्रिकेट टीम को भेजने से मना कर दिया था. हालांकि अब बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में क्रिकेट खेल चुके हैं, तो भारत में भी हमें वर्ल्ड कप खेलने से कोई दिक्कत नहीं थी. इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान के पिछले दौरे की सुरक्षा को भी याद किया.  

विज्ञापन

दास ने दिया बड़ा बयान

दास ने दिया बड़ा बयान2 / 6

लिटन ने कहा “हम एक बैठक में शामिल होने गए थे, जहां बीसीबी के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. हम तो बस एसी कमरे में बैठकर चाय पीने के मूड में थे. वहां हमसे पूछा गया कि हमारी क्या राय है. खिलाड़ी होने के नाते हम क्या चाहते? जाहिर है, हम कोई टकराव नहीं चाहते थे और टूर्नामेंट में खेलना चाहते थे. " Image Source: Litton Das Instagram

विज्ञापन

दास ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दास ने किया चौंकाने वाला खुलासा3 / 6

उन्होंने आगे कहा "हमें बताया गया कि उस देश (भारत) में सुरक्षा का मुद्दा है. इस पर हमने कहा कि हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं. वहां हमारे कमरे के बाहर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी खड़े रहते थे. उससे ज्यादा जोखिम भरा और क्या हो सकता है? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?”   Image Source: Litton Das Instagram

बांग्लादेश ने किया था बॉयकॉट

बांग्लादेश ने किया था बॉयकॉट4 / 6

बांग्लादेश के खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आना चाहते थे. लेकिन अंतरिम सरकार ने ऐसा नहीं किया. बांग्लादेश ने आईसीसी से टूर्नामेंट में अपने मुकाबले भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट करने की बात कही थी. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया था.   Image Source: Litton Das Instagram

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत

पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की शानदार जीत5 / 6

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में अपनी सरजमीं पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया था. बांग्लादेश ने दोनों ही मैच अपने नाम किए थे.   Image Source: Litton Das Instagram

रिजवान को भी घेरा था

रिजवान को भी घेरा था6 / 6

इस सीरीज में मोहम्मद रिजवान और लिटन दास के बीच नोंकझोक हुई थी, जिसके बाद रिजवान ने पूरी बांग्लादेश टीम से हाथ नहीं मिलाया था, जिसको लेकर लिटन दास ने नाराजगी जाहिर की थी.   Image Source: Litton Das Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन