अब रंग बदलेगी गेंद, मैच के दौरान कोच की एंट्री... IPL 2026 के बीच नए नियमों का खुलासा! ICC जल्द कर सकता है लागू

ICC New Rules: क्रिकेट के नियमों में हर साल कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलता है. अब ICC ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ नियमों में चेंज लाने का फैसला कर लिया है. कुछ महीनों बाद इन रूल्स को लागू किया जा सकता है.

Rules Might Change
1 / 6

ICC New Rules: ICC ने क्रिकेट के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने की योजना बना ली है. टेस्ट, टी20 और वनडे, तीनों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. IPL 2026 के बीच नए नियमों का खुलासा हुआ है लेकिन इसका असर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर पड़ेगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ICC ने अलग-अलग नियमों में संशोधन करने का मन बनाया है. ICC की 30 मई को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग होने जा रही है. इसमें सभी नियमों पर चर्चा होगी और उन्हें लागू करने की अनुमति भी मिल सकती है. आइए उन सभी नियमों के बारे में बात करते हैं.

विज्ञापन

मैच के दौरान कोच की ग्राउंड पर एंट्री

मैच के दौरान कोच की ग्राउंड पर एंट्री2 / 6

वनडे क्रिकेट में अभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच की मैदान पर एंट्री प्रतिबंधित है और सिर्फ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकते हैं. ICC अब इस नियम को बदलने का मन बना रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब हेड कोच ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इनिंग ब्रेक का समय होगा कम?

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में इनिंग ब्रेक का समय होगा कम?3 / 6

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अभी इनिंग्स ब्रेक का समय 20 मिनट होता है. पारी खत्म होने के बाद और अगली टीम की इनिंग शुरू होने से पहले 20 मिनट का ब्रेक रहता है, जिसे अब 15 मिनट का कर दिया जाएगा. ऐसे में खिलाड़ियों और टीम के पास प्लानिंग और आराम के लिए कम समय रहेगा.

मैच के दौरान चेक होगा गेंदबाज का एक्शन?

मैच के दौरान चेक होगा गेंदबाज का एक्शन?4 / 6

कुछ गेंदबाजों का एक्शन अमूमन मैच के दौरान चर्चा का विषय रहता है. अभी एक्शन को लेकर अंपायर्स के पास चेक करने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद लेने का विकल्प नहीं रहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब मैदान पर मौजूद अंपायर्स को हॉकआई डाटा का उपयोग करने की सुविधा प्रदान की जाएगी.

विज्ञापन

टेस्ट मैच में बदलेगा गेंद का रंग?

टेस्ट मैच में बदलेगा गेंद का रंग?5 / 6

ICC टेस्ट मैच के दौरान रेड गेंद से पिंक गेंद पर शिफ्ट करने का नियम लाने पर विचार कर रही है. अगर दोनों टीमें राजी होती हैं, तो फिर पिंक गेंद को लाया जा सकता है. हालांकि, यह बदलाव सिर्फ मौसम में बदलाव या लाइट्स का उपयोग करने के दौरान ही लागू होगा.

कब से लागू हो सकते हैं नियम?

कब से लागू हो सकते हैं नियम?6 / 6

ICC की अहमदाबाद में मीटिंग होगी, जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ब्लूप्रिंट के अलावा इन नियमों पर चर्चा होगी. आपसी सहमति के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह सभी नियम लागू किए जा सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ये नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन