फिर कप्तान बनेंगे बाबर आजम! इस फॉर्मेट में PCB खेल सकता है बड़ा दांव
पाकिस्तान की कप्तानी में फिर एक बार बड़ा बदलाव होने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से बाबर आजम को कप्तानी देने वाली है. लेकिन इस बार उन्हें एक फॉर्मेट के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी.

बाबर को मिलने वाली है कप्तानी
2 / 6पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कथित तौर पर बाबर आजम को एक प्रारूप की कप्तानी देने का फैसला कर लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान बन सकते हैं. Photo Source: X
शान मसूद के खराब आंकड़े
3 / 6मौजूदा टेस्ट कप्तान शान मसूद हैं. उन्हें साल 2023 में पाकिस्तान का नया कप्तान बनाया गया था. लेकिन अब तक वह बतौर कप्तान बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. शान की कप्तानी में पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट में क्लीन स्वीप होना पड़ा था. Photo Source: X
12 टेस्ट मैच में मिली हार
4 / 6शान ने अब तक 16 टेस्ट मैच में पाकिस्तान की कप्तानी की है. इसमें टीम को 12 मैच में हार मिली है. आंकड़े इस बात की ओर साफ इशारा कर रहे हैं कि पाकिस्तान की उन्होंने टेस्ट में लुटिया डुबोई है. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कथित तौर पर बाबर आजम को जिम्मेदारी देने का फैसला कर चुकी है. Photo Source: X
बाबर को कप्तानी देने का सही समय
5 / 6बाबर आजम दोबारा टेस्ट के कप्तान बन सकते हैं. माना जा रहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 के लिए बाबर को कप्तानी देने का यही सही समय है. बाबर इससे पहले भी पाकिस्तान की कप्तानी तीनों ही प्रारूप में संभाल चुके हैं. Photo Source: X
तीनों प्रारूपों की संभाल चुके हैं कप्तानी
6 / 6बाबर आजम साल 2019 से लेकर 2023 तक पाकिस्तान की कप्तानी तीनों ही प्रारूपों में संभाल चुके हैं. साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. बाद में उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान का सफेद गेंद कप्तान बनाया गया था. लेकिन खराब प्रदर्शन और लीग स्टेज से बाहर होने के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी. Photo Source: X
.png)