बाबर आजम को टेस्ट के बाद अब इस फॉर्मेट की मिलने वाली है कप्तानी! सामने आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर बाबर आजम पर भरोसा जताने वाला है. उन्हें टेस्ट के बाद अब एक और फॉर्मेट की कप्तानी मिलने वाली है. ऐसे में सलमान अली आगा के लिए अब खतरा बढ़ गया है.

Babar Azam
1 / 6

बाबर आजम को हाल ही में पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया गया था. उन्हें शान मसूद की कप्तानी का जिम्मा मिला था. लेकिन अब बाबर आजम के लिए एक और अच्छी खबर है. उन्हें अब एक और जिम्मेदारी मिलने वाली है, जिसको लेकर बड़ा अपडेट भी सामने आया है. Photo Source: X

विज्ञापन

बाबर को मिलने वाली है कप्तानी

बाबर को मिलने वाली है कप्तानी2 / 6

टेस्ट में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद शान मसूद को कप्तानी से हटाया गया था. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 मैच खेले थे, जिसमें टीम को 12 हार और 4 जीत मिली थी. ऐसे में पीसीबी ने उन्हें कप्तानी से हटाया और बाबर आजम को जिम्मेदारी दे दी. Photo Source: X

विज्ञापन

इस फॉर्मेट के कप्तान बनने वाले हैं बाबर

इस फॉर्मेट के कप्तान बनने वाले हैं बाबर3 / 6

अब बाबर को पाकिस्तान का टी-20 कप्तान बनाए जाने की खबर सामने आई है. बाबर साल 2023 तक पाकिस्तान के तीनों प्रारूप के कप्तान थे. इसके बाद उनसे कप्तानी छीन ली गई. फिर बाद में उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले कप्तान बनाया गया था. लेकिन टूर्नामेंट के बाद में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. Photo Source: X

सलमान अली आगा की हो सकती है छुट्टी

सलमान अली आगा की हो सकती है छुट्टी4 / 6

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से उन्हें टी-20 में कप्तानी सौंपने वाली है. हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान अली आगा से कप्तानी छीन ली जाएगी और बाबर को टी-20 कप्तान बनाया जाएगा. Photo Source: X

विज्ञापन

साल 2028 तक के लिए प्लानिंग

साल 2028 तक के लिए प्लानिंग5 / 6

बताया जा रहा है कि बाबर 2028 टी-20 वर्ल्ड कप तक पाकिस्तान के कप्तान रहेंगे. सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान को एक भी बड़ी ट्रॉफी नहीं मिली है. उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजन प्रदर्शन किया था. Photo Source: X

बाबर का टी-20आई आंकड़े

बाबर का टी-20आई आंकड़े6 / 6

बाबर ने पाकिस्तान के लिए 145 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 38.9 की औसत के साथ 4596 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 39 अर्धशतक भी बनाए हैं. खास बात ये है कि वह मौजूदा समय में सबसे ज्यादा टी-20आई में रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन