पाकिस्तान के दोबारा कप्तान बनने के बाद बाबर आजम ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अपने ही खिलाड़ियों को दिया 'अल्टीमेटम'

पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम की दोबारा कमान संभालने के बाद बाबर आजम ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इशारों ही इशारों में अपने ही खिलाड़ियों को अल्टीमेटम दे दिया है.

Cricket News - 2026-07-06T232834.731
1 / 6

  पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. बाबर आजम को दोबारा टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है, जबकि शान मसूद से कप्तानी वापस ले ली गई है. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन जारी था. अब बाबर को नई जिम्मेदारी मिल गई है. कप्तान बनने के बाद बाबर आजम ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और अपने ही खिलाड़ियों को इशारों ही इशारों में अल्टीमेटम दिया है. Photo Source: X

विज्ञापन

2 स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

2 स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी2 / 6

पाकिस्तान टेस्ट टीम से शाहीन अफरीदी के अलावा नसीम शाह की भी छुट्टी हो गई है. दोनों खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका नहीं मिला है. बाबर ने कप्तानी संभालने के बाद खिलाड़ियों को फिटनेस और अनुशासन के लिए कहा है. बाबर इन दोनों चीजों से समझौता नहीं करेंगे. Photo Source: X

विज्ञापन

बाबर ने क्या कहा?

बाबर ने क्या कहा?3 / 6

उन्होंने कहा "पाकिस्तान की कप्तानी दोबारा करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैंने कप्तानी करने और खिलाड़ी के रूप में खेलने के अपने पिछले अनुभव से बहुत कुछ सीखा है. इस बार मैं बहुत आश्वस्त हूं और मुझे लगता है कि मैंने सुधार किया है और परिपक्व हुआ हूं." Photo Source: X

खिलाड़ियों को दी चेतावनी

खिलाड़ियों को दी चेतावनी4 / 6

खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा "मेरा मुख्य ध्यान अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन पर है और इन पर कोई समझौता नहीं होगा. इस टीम को बनाने के लिए ये मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. जब भी मैंने टीम का नेतृत्व किया है, मैंने हमेशा खिलाड़ियों का समर्थन किया है, लेकिन ऐसा तभी संभव है जब खिलाड़ियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले." Photo Source: X

विज्ञापन

पाकिस्तान को बाबर से उम्मीदें

पाकिस्तान को बाबर से उम्मीदें5 / 6

बाबर ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि अनुशासन और फिटनेस पर खिलाड़ियों से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. ऐसे में अब बाबर पाकिस्तान के लिए दोबारा कैसी कप्तानी करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा. Photo Source: X

मसूद की खराब कप्तानी

मसूद की खराब कप्तानी6 / 6

इससे पहले शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें वह केवल टीम को 4 मैच ही जिता पाए. इसके अलावा 12 मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन