IPL 2026 के बीच ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को बड़ा जैकपॉट, 5 गुना रकम देकर इस टीम ने खरीदा

आईपीएल 2026 के बीच अर्जुन तेंदुलकर को ऑक्शन में लाखों रुपये में खरीदा गया. भले ही अर्जुन को अब तक आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पा रहा हो. लेकिन अब वह एक और लीग खेलने के लिए तैयार हैं.

Cricket News - 2026-05-02T200301.554
1 / 6

आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया है. इससे पहले अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. लेकिन आगामी सीजन के लिए उनका ट्रेड लखनऊ में हुआ था. आईपीएल के बीच अर्जुन को ऑक्शन में लाखों रुपये मिले हैं. आईपीएल के बाद वह अब नई लीग में खेलते हुए दिखेंगे.  

विज्ञापन

अर्जुन को मिले लाखों रुपये

अर्जुन को मिले लाखों रुपये2 / 6

दरअसल, आईपीएल 2026 के बाद टी-20 मुंबई लीग खेली जाएगी. इस लीग के ऑक्शन में अर्जुन पर जबरदस्त बोली लगी. उन्हें ARCS अंधेरी ने 10 लाख रुपये में खरीदा. अर्जुन की ऑक्शन में बोली 2 लाख रुपये थी. लेकिन अंधेरी की टीम ने उन्हें 5 गुना ज्यादा रकम में खरीदा.

विज्ञापन

शिवम दुबे भी शामिल

शिवम दुबे भी शामिल3 / 6

अंधेरी की टीम में शिवम दुबे भी हैं. अर्जुन को शिवम से काफी कुछ सीखने को मिलेगा. उनके अलावा ARCS अंधेरी ने मुशीर खान को भी खरीदा है. उन्हें 11 लाख रुपये मिले हैं. मुशीर भी आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. लेकिन उन्हें अब तक प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.

आईपीएल 2026 के बाद होगा आगाज

आईपीएल 2026 के बाद होगा आगाज4 / 6

मुंबई टी-20 लीग की शुरुआत जून के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है. आईपीएल 2026 के खत्म होते ही इस लीग को शुरू कर दिया जाएगा. अर्जुन अपना घरेलू क्रिकेट गोवा के लिए खेलते हैं. हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोशिएन ने उन्हें खास छूट दी है. नियम के मुताबिक कोई खिलाड़ी आईपीएल के अलावा सिर्फ एक लीग में हिस्सा ले सकता है.

विज्ञापन

साल 2023 में किया डेब्यू

साल 2023 में किया डेब्यू5 / 6

आईपीएल 2023 में अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने मुंबई के लिए 5 मैच में 13 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि इस सीजन उन्हें आईपीएल की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.

करियर पर एक नजर

करियर पर एक नजर6 / 6

अब तक खेले गए 24 फर्स्ट क्लास मैच में अर्जुन ने 52 विकेट लिए हैं, जबकि उनके बल्ले से 685 रन निकले हैं. इसके अलावा 24 लिस्ट A मैच में उन्होंने 26 विकेट के साथ-साथ 160 रन बनाए हैं. वहीं, 29 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 35 विकेट लेने के अलावा 189 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन