IPL 2026: KKR को बड़ा झटका, प्लेऑफ से पहले निर्णायक मैच से बाहर हुआ चैंपियन बल्लेबाज!

Angkrish Raghuvanshi Out Of KKR vs DC Match: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक बुरी खबर आई है, टीम के यंग बैटर अंगकृष रघुवंशी आईसीसी के कनकशन प्रोटोकॉल के तहत बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला अहम लीग मैच नहीं खेल पाएंगे. इस युवा बल्लेबाज को बुधवार, 20 मई को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के लिए 'करो या मरो' वाले मैच के दौरान चोट लग गई थी.

Angkrish Raghuvanshi Concussion
1 / 6
Angkrish Raghuvanshi Concussion

Angkrish Raghuvanshi Concussion: ये घटना 11वें ओवर में हुई जब अंगकृष रघुवंशी ने एमआई के बल्लेबाज तिलक वर्मा का कैच लेने की कोशिश की. गेंद की तरफ जाते वक्त, उनकी केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से जोरदार टक्कर हो गई. हालांकि वरुण चक्रवर्ती गेंद को दोनों हाथों से पकड़ने में कामयाब रहे, लेकिन टक्कर के बाद वह कैच पूरा नहीं कर पाए.

विज्ञापन

2 / 6

टक्कर लगने के बावजूद अंगकृष रघुवंशी ने शुरू में मैदान पर खेलना जारी रखा और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली. हालांकि, कुछ ओवर बाद उनकी हालत को लेकर चिंताएं तब सामने आईं, जब 14वें ओवर के दौरान वह मेडिकल मदद लेने के लिए मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद, मुंबई की पारी के बाकी बचे हिस्से के लिए युवा खिलाड़ी तेजस्वी सिंह ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली.

विज्ञापन

3 / 6

इस सिचुएशन के कारण बाद में KKR के कनकशन सब्स्टीट्यूट को लेकर भ्रम पैदा हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स और ब्रॉडकास्टर के अपडेट्स से पता चला कि ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने रघुवंशी की जगह ली है. इस ऐलान ने तुरंत ही फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच इस बात पर बहस छेड़ दी कि क्या ये बदलाव कनकशन नियमों के तहत 'एक जैसे खिलाड़ी की जगह दूसरा खिलाड़ी' की शर्त को पूरा करता है या नहीं.

4 / 6

बाद में केकेआर ने साफ किया कि तेजस्वी सिंह ने आधिकारिक तौर पर रघुवंशी की जगह ली है, जबकि रमनदीप को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मंजूरी नहीं मिली थी. खबरों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने ये क्लेरिफिकेशन जारी करने से पहले सोशल मीडिया पर किया गया अपना पिछला अपडेट हटा दिया था. तेजस्वी का मैदान पर उतरना मौजूदा चैंपियन टीम के लिए उनके IPL डेब्यू का भी गवाह बना.

विज्ञापन

5 / 6

हालांकि आईपीएल के नियम किसी कंपल्सरी रिकवरी पीरियड को लागू नहीं करते हैं, लेकिन आईसीसी ने कनकशन के शिकार खिलाड़ियों के लिए कम से कम 7 दिनों तक मैच से बाहर रहने का नियम लागू किया है. ये पॉलिसी खिलाड़ियों की सुरक्षा को मजबूत करने और उन्हें जल्दबाजी में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी से रोकने के लिए लाई गई थी.

6 / 6

मुंबई के खिलाफ मैच के ठीक 4 दिन बाद (24 मई) ही कोलकाता नाइटराइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है, ऐसे में रघुवंशी इस अहम मुकाबले के लिए अवेलेबल नहीं होंगे. ये युवा खिलाड़ी इस सीजन में KKR के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहा है; उसने 12 पारियों में 146.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 422 रन बनाए हैं. ऐसे में उनका अहम मुकाबले में न खेल पाना एक बड़ा झटका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन