IPL 2026 के बीच अंबाती रायडू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, हो गया बड़ा ऐलान

भारत के लिए साल 2013 से 2019 तक प्रतिनिधित्व करने वाले अंबाती रायडू को आईपीएल 2026 के बीच बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने अपने नए पद को लेकर खुशी जाहिर की है और खास संदेश भी दिया है.

Cricket News - 2026-05-06T191722.865
1 / 6

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने मई 2023 को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद रायडू कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. हालांकि अब आईपीएल 2026 के बीच रायडू को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इसका ऐलान भी हो गया है.  

विज्ञापन

रायडू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायडू को मिली बड़ी जिम्मेदारी2 / 6

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर रायडू को अपना नया क्रिकेट संचालन निदेशक नियुक्त किया है. 40 साल के रायडू ने भारत के लिए और आईपीएल में लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है. ऐसे में वह क्रिकेट में अपना लंबा अनुभव लेकर आए हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए खेले 61 मैच

भारत के लिए खेले 61 मैच3 / 6

उन्होंने भारत के लिए 55 वनडे और 6 टी-20 मैच खेले हैं. रायडू को अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट में सुधार के लिए बड़ा पद दिया है. इस मौके पर रायडू काफी खुश हैं. उन्होंने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की है.

दिया बड़ा अल्टीमेटम

दिया बड़ा अल्टीमेटम4 / 6

उन्होंने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा "मेरी पहली प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त क्रिकेट और इसके प्रति शून्य सहिष्णुता है. दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति , चाहे वह खिलाड़ी हो, अभिभावक हो, चयनकर्ता हो या अंपायर हो, की सूचना एसीएसयू और बीसीसीआई को दी जाएगी और उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा." रायडू ने अपने संदेश से साफ कर दिया कि वह एसोसएशन में गलत

विज्ञापन

खिलाड़ियों की सेवा करने के लिए आया हूं-रायडू

खिलाड़ियों की सेवा करने के लिए आया हूं-रायडू5 / 6

रायडू खिलाड़ियों की सेवा करने के लिए आए हैं. उन्होंने आगे कहा मैं यहां खिलाड़ियों की सेवा करने आया हूं. हैदराबाद भारतीय घरेलू क्रिकेट का एक मजबूत गढ़ बनने का हकदार है. यह सुनिश्चित करना मेरा काम है कि हम उस स्थिति को फिर से हासिल करें और राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने वाला एक प्रमुख केंद्र बनें.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

रायडू आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिताब जीत चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए वनडे में 47.05 की औसत के साथ 1694 रन बनाए हैं. वहीं, 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 20 रनों का योगदान दिया है. आईपीएल में उन्होंने 204 मैच खेलते हुए 4384 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 22 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन