अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय… IPL इतिहास के 7 सबसे अजीबोगरीब विवाद, एक 'कांड' ने हिला दी थी पूरी BCCI!
IPL Weird Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग का विवादों से पुराना नाता है. कुछ ऐसे अजीबोगरीब विवाद हैं, जिन्होंने फैंस को एकदम हैरानी में डाल दिया था. आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

IPL Weird Controversy: IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. हालांकि, हर बार इंडियन प्रीमियर लीग अच्छे कारणों की वजह से वार्तालाप का हिस्सा नहीं बना है. कई बार कुछ विवादों के कारण भी IPL का नाम खराब हुआ है, जिसमें 2013 का स्पॉट फिक्सिंग कांड सबसे ऊपर है. हालांकि, IPL इतिहास में कई ऐसे भी विवाद देखने को मिले हैं, जो एकदम अजीबोगरीब रहे हैं.
ई-सिगरेट कांड
2 / 8IPL 2026 में अजीबोगरीब विवाद देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेप (ई-सिगरेट) पीते हुए नजर आए. इसके बाद युजवेंद्र चहल फ्लाइट में भी कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दिए. इसने सभी फैंस को हैरान कर दिया और दोनों की जमकर आलोचना हुई.
राहुल तेवतिया हुए थे नाराज
3 / 82020 के IPL में राहुल तेवतिया लगातार संघर्ष कर रहे थे और रन नहीं बना पा रहे थे. एक मैच में उन्होंने पांच गेंदों पर 5 छक्के जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी. खुश होने या जश्न मनाने के बजाय तेवतिया बेहद गुस्से में नजर आए. साफ तौर पर वो कमेंटेटर्स और फैंस की आलोचना से खुश नहीं थे, क्योंकि अब वहीं लोग उनकी तारीफ कर रहे थे.
IPL 2019 में मांकडिंग
4 / 8IPL 2019 में आर अश्विन का जोस बटलर के लिए रनआउट काफी विवादों में रहा है. जोस बटलर नॉन स्ट्राइक पर थे और क्रीज के बाहर निकल गए. आर अश्विन ने स्टंप पर गेंद मारकर उन्हें रनआउट कर दिया. बटलर यह देखकर बेहद हैरान रह गए थे और लाइव टीवी पर विवाद शुरू हो गया था.
कीरोन पोलार्ड का 'मुंह पर टेप' बांधना
5 / 8IPL 2015 में एक मैच के दौरान अंपायर ने कीरोन पोलार्ड को RCB के बल्लेबाजों से बात करने से टोका था. इसके बाद पोलार्ड ने जो किया, वो एकदम अद्भुत था. वो अपने मुंह पर टेप लगाकर मैदान आ गए थे, जिसे देखकर फैंस और कमेंटेटर्स की हंसी छूट गई थी.
ल्यूक पोमर्सबैक पर लगे थे गंभीर आरोप
6 / 8IPL 2012 में पार्टी के दौरान RCB के खिलाड़ी ल्यूक पोमर्सबैक पर यूनाइटेड स्टेट्स की एक महिला के साथ बदतमीजी करने और उनके मंगेतर को पीटने के आरोप लगे थे. यह अजीबोगरीब विवाद खूब चर्चा का विषय बना और ल्यूक को गिरफ्तार भी किया गया.
'फेक आईपीएल प्लेयर' कांड
7 / 8IPL 2009 के दौरान एक गुमनाम खिलाड़ी ने 'Fake IPL Player' के नाम से तहलका मचा दिया था. वो अपने ब्लॉग में KKR के ड्रेसिंग रूम की अंदरूनी बातें लीक कर रहा था. पूरा मैनेजमेंट इससे परेशान था. बाद में पता चला कि बेंगलुरु के कोई मार्केटिंग प्रोफेशनल यह सब लिख रहा था और इसके पीछे कोई खिलाड़ी नहीं था.
IPL 2008 का 'थप्पड़ कांड'
8 / 8IPL इतिहास का सबसे अजीबोगरीब विवाद एस श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच देखने को मिला था. हरभजन सिंह ने मैच के बाद गुस्से में श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था. इसके बाद श्रीसंत रोते हुए दिखाई दिए थे. इस घटना ने न सिर्फ BCCI, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड्स और फैंस को भी हिला दिया था.