जर्मनी-नीदरलैंड्स FIFA World Cup से बाहर... ये 7 टीमें कटा चुकी हैं 'राउंड ऑफ 16' के लिए टिकट, देखें लिस्ट
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 32 के अब तक 7 मैच हो चुके हैं. जर्मनी और नीदरलैंड्स बाहर हो चुकी है, वहीं 7 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं.

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब राउंड ऑफ 32 तक पहुंच गया है. हारने वाली टीम अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है. जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी बड़ी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. अब तक राउंड ऑफ 32 में कुल 7 मैच हुए हैं और कुछ बड़ी टीमें राउंड ऑफ 16 में जगह बना चुकी हैं. अभी लिस्ट में 9 स्पॉट बचे हैं. आइए जानते हैं कि किन-किन टीमों ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. (Image: AI Generated)
कनाडा
2 / 8साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच राउंड ऑफ 32 का पहला मैच खेला गया है. लॉस एंजेलिस में हुए इस मैच में कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया. (Image: Instagram/fifaworldcup)
ब्राजील
3 / 8ब्राजील ने ह्यूस्टन में जापान का सामना किया और इस मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली. (Image: Instagram/fifaworldcup)
पैराग्वे
4 / 8फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर पैराग्वे ने किया. उन्होंने राउंड ऑफ 32 में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. (Image: Instagram/fifaworldcup)
मोरक्को
5 / 8नीदरलैंड्स, मोरक्को के मुकाबले अधिक मजबूत टीम मानी जाती है. हालांकि, पेनल्टी राउंड तक गए इस मैच में मोरक्को ने 3-2 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया. (Image: Twitter/X)
नॉर्वे
6 / 8राउंड ऑफ 32 में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट का सामना किया. डैलस स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में नॉर्वे ने 2-1 से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई. (Image: Instagram/herrelandslaget)
फ्रांस
7 / 8फ्रांस और स्वीडन के बीच न्यू जर्सी स्टेडियम में मैच खेला गया. इस मैच में फ्रांस का पूरी तरह से दबदबा रहा और उन्होंने 3-0 से जीत दर्ज करके अगले राउंड में जगह बनाई. (Image: Instagram/equipedefrance)
मेक्सिको
8 / 8मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच राउंड ऑफ 32 में मैच हुआ. मेक्सिको सिटी में हुए इस मैच में मेक्सिको ने 2-0 से जीत दर्ज की और अगले नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई किया. (Image: Instagram/fifaworldcup)