शानदार WWE करियर, लेकिन निराशाजनक अंत! इन 6 दिग्गजों को आखिरी मैच में मिली शर्मनाक हार

WWE में कुछ दिग्गज ऐसे हैं जिन्हें उनके रिटायरमेंट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है. इनकी विदाई धमाकेदार अंदाज में नहीं हुई. फैंस भी इस वजह से WWE से नाराज रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि किन्हें आखिरी मैच में हार मिली है.

WWE
1 / 7

WWE Legend Retirement: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सालों से फैंस का मनोरंंजन किया जा रहा है. दिग्गजों ने अपने काम से सभी का दिल जीता. खैर WWE की एक बड़ी परंपरा रही है. रिटायरमेंट मैच लड़ने वाले दिग्गजों को ज्यादातर हार का ही सामना करना पड़ा है. पिछले कुछ सालों में भी ऐसा देखा गया है. इनके आखिरी मैच में हार से फैंस का भी दिल टूटा. हर कोई इनकी जीत की दुआ कर रहा था. हालांकि, WWE ने ऐसा नहीं किया.  यहां हम आपको छह दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WWE में हार के साथ रिटायरमेंट लिया.

विज्ञापन

कर्ट एंगल

कर्ट एंगल2 / 7

कर्ट एंगल का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. एंगल ने WrestleMania 35 में अपना रिटायरमेंट मैच बैरन कॉर्बिन के खिलाफ लड़ा था. उस मैच में एंगल को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच देखकर दर्शक ज्यादा खुश नहीं थे. एंगल को बहुत जल्द हार भी मिली थी. उनकी विदाई अच्छे अंदाज में नहीं हुई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

बतिस्ता

बतिस्ता3 / 7

बतिस्ता को भी आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. WrestleMania 35 में बतिस्ता की टक्कर ट्रिपल एच के साथ हुई थी. दोनों के बीच खतरनाक नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ था. मैच में तगड़ा  एक्शन देखने को मिला. अंत में बतिस्ता को हार का सामना करना पड़ा था. ये बतिस्ता का आखिरी मैच था. (Photo: WWE.com)

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग4 / 7

गोल्डबर्ग ने अपना आखिरी मैच जुलाई 2025 में गुंथर के खिलाफ लड़ा था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इस मैच में गोल्डबर्ग ने तगड़ा प्रदर्शन किया. हालांकि, अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. गोल्डबर्ग को भी अपने अंतिम मैच में हार मिली. उनकी विदाई खास नहीं रही. उनकी फेयरवेल स्पीच को बीच में काट दिया गया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जॉन सीना

जॉन सीना5 / 7

जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ अपना आखिरी मैच लड़ा था. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी. सीना ने गुंथर को अच्छी टक्कर दी. अंत में गुंथर के स्लीपर होल्ड लॉक से सीना बच नहीं पाए. उन्हें आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स6 / 7

एजे स्टाइल्स ने 2026 की शुरुआत में हुए रॉयल रंबल में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. गुंथर के साथ उनका मैच हुआ था. मैच में पहले से शर्त रखी गई थी कि अगर स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा. गुंथर ने स्टाइल्स को हरा दिया. स्टाइल्स ने मैच जीतने की बहुत कोशिश की थी. स्टाइल्स को आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर7 / 7

ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में हुए समरस्लैम में ओबा फेमी के खिलाफ मैच लड़ा. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. लैसनर को मैच में हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने कुछ दिन पहले ऐलान किया कि वो रिटायर हो गए हैं. लैसनर को भी आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन