सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाली 6 फ्रेंचाइजी, गुजरात ने बड़ी-बड़ी टीमों को छोड़ा पीछे

IPL: कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी ये कहा है कि आईपीएल में खेलना आईसीसी टूर्नामेंट से भी ज्यादा मुश्किल है. मौजूदा समय में आईपीएल क्रिकेट का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट है. ऐसे में इस लीग के फाइनल में बार-बार पहुंचना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. ये कारनामा बहुत ही कम फ्रेंचाइजी कर पाई हैं.

CSK vs MI
1 / 7
CSK vs MI

IPL: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं. ये मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने की उम्मीद हैं. ये दोनों ही टीमें पहले भी आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेल चुकी है. आज हम आपको उन 6 फ्रेंचाइजियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेला है.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स 2 / 7

सीएसके की टीम ने सबसे ज्यादा 10 बार आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें से फ्रेंचाइजी को 5 बार जीत मिली है. साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में फ्रेंचाइजी को जीत मिली. वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में टीम को हार मिली थी.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 3 / 7

मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है. मुंबई इंडियंस की टीम ने 6 में से 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. 2010 में टीम को फाइनल में हार मिली थी. उसके बाद टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में जीत दर्ज की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4 / 7

आरसीबी की टीम अब 5वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है. इससे पहले फ्रेंचाइजी ने 4 फाइनल खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 1 बार ही टीम को जीत मिली है. 2009, 2011 और 2016 में टीम फाइनल हारी थी. वहीं 2025 में टीम को आखिरकार जीत मिली थी. 

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स 5 / 7

केकेआर की टीम ने अब तक 4 बार आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें से 3 बार टीम को जीत हासिल हुई है, वहीं सिर्फ 1 बार हार का सामना करना पड़ा है. 2012, 2014 और 2024 में टीम विनर बनी थी. वहीं 2021 में उन्हें हार मिली थी.

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस 6 / 7

गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने 5 सीजन में से 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है. जिसमें से 1 बार ही टीम ट्रॉफी जीती थी. फ्रेंचाइजी ने 2022 में ट्रॉफी जीती, तो वहीं 2023 में फाइनल हार गई थी. अब 2026 में टीम तीसरा फाइनल खेलेगी.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद  7 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है. जिसमें से सिर्फ एक बार ही उन्हें जीत मिली है. आईपीएल 2016 में फ्रेंचाइजी जीती थी. वहीं 2024 और 2018 में फाइनल मुकाबला हारी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन