WWE WrestleMania 42 में बने 5 चैंपियन जिनका Triple H ने खराब बुकिंग से किया बेड़ागर्क!
WWE WrestleMania 42 में दो दिन कुल 13 मुकाबले देखने को मिले. चैंपियनशिप मैच में भी दर्शकों को खूब मजा आया. वहां पर नए चैंपियन भी मिले. हालांकि, इनकी बुकिंग मौजूदा समय में ज्यादा सही नहीं चल रही है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 को खत्म हुए करीब एक महीने का समय हो गया है. फैंस को अच्छा इवेंट देखने को मिला था. वहां पर नए चैंपियन भी कंपनी को मिले. स्टार्स ने टाइटल रिटेन भी किया. मेगा इवेंट के बाद की चीजें अभी तक ज्यादा खास नहीं रही हैं. कुछ चैंपियंस की बुकिंग बहुत ही खराब अंदाज में की गई है. हर हफ्ते बस इनके साथ टाइमपास किया जा रहा है. इस बात से दर्शक भी बहुत गुस्स में हैं. हम यहां पर पांच चैंपियंस की बात करेंगे जिनकी खराब बुकिंग से ट्रिपल एच ने उनका बेड़ागर्क कर दिया है.
लिव मॉर्गन
2 / 6लिव मॉर्गन ने WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी. कंपनी ने मॉर्गन को बड़ा पुश दिया था. हालांकि, इसके बाद से उनकी बुकिंग खराब चल रही है. सोचिए अभी तक उन्हें पहला विरोधी भी नहीं मिला है. वो रॉक्शन परेज और राकेल रॉड्रगेज के साथ टैग टीम डिवीजन में टाइमपास कर रही हैं.
रिया रिप्ली
3 / 6WrestleMania 42 में रिया रिप्ली ने एक शानदार मैच में जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से रिप्ली की बुकिंग भी काफी कमजोर रही है. उन्हें भी अभी तक विरोधी नहीं मिला है. वो भी टैग टीम डिवीजन में व्यस्त हैं. ट्रिपल एच ने उनकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है.
बैकी लिंच
4 / 6WrestleMania 42 में बैकी लिंच ने एजे ली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से अभी तक बैकी ने अपने टाइटल को दांव पर नहीं लगाया है. उनकी राइवलरी सोल रुका के साथ चल रही है. दोनोंं के बीच Saturday Night's Main Event में नॉन टाइटल मैच होने वाला है. बैकी की भी बहुत कमजोर बुकिंग रही है.
ट्रिक विलियम्स
5 / 6WrestleMania 42 में ट्रिक विलियम्स ने सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी. विलियम्स की इसके बाद भी सैमी के साथ राइवलरी जारी रखी गई. बैकलैश में ट्रिक ने सैमी को हराकर टाइटल रिटेन किया. इस मैच का नतीजा पहले से सभी को पता था. विलियम्स की बुकिंग को भी अभी तक मजबूत नहीं बनाया गया है.
कोडी रोड्स
6 / 6WrestleMania 42 में कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को हराकर टाइटल रिटेन किया था. वो नए चैंपियन तो नहीं बने, लेकिन चैंपियनशिप उन्होंने अपने पास ही रखी. बतौर चैंपियन WrestleMania 42 के बाद उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है. गुंथर के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. कोडी ने बैकलैश में भी टाइटल दांव पर नहीं लगाया. उनसे कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन बतौर चैंपियन रोमन रेंस का अभी तक रहा है.