Triple H ने अब इन 5 WWE स्टार्स को बनाना चाहिए ‘खलनायक’, क्या मेगास्टार की बदलेगी तकदीर?
WWE स्टार्स को समय-समय पर अपने कैरेक्टर में बदलाव करना पड़ता है. इस वजह से ही उन्हें सफलता मिलती है. मौजूदा समय में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें हील टर्न लेने की सख्त जरूरत है. ऐसा नहीं हुआ तो आगे जाकर उनका करियर खत्म हो सकता है.

WWE Stars Heel Turn: WWE में किसी भी रेसलर को दो तरह के कैरेक्टर निभाने पड़ते हैं. कोई फेस होता है तो कुछ विलेन भी होते हैं. इन्हीं के आधार पर स्टोरीलाइन तैयार कर आगे बढ़ाई जाती है. फैंस का साथ ही इनके लिए सबसे मुख्य होता है. अगर अच्छे समय पर किरदार में बदलाव नहीं किया गया तो फिर नुकसान भी होता है. कई रेसलर्स को करियर भी इस वजह से खत्म हो चुका है. मौजूदा समय में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें हील टर्न लेने की जरूरत है. फैंस भी इन्हें खलनायक बनाने की मांग कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट
2 / 6एलए नाइट लंबे समय से बतौर फेस काम कर रहे हैं. वो वर्ल्ड चैंपियन बनना भी डिजर्व करते हैं. हालांकि, ट्रिपल एच अभी उनके पक्ष में नहीं हैं. नाइट ने बहुत मेहनत की है. उन्हें अब हील बनकर काम करना चाहिए. हो सकता है कि वहां से ही उनकी किस्मत चमक जाए. ट्रिपल एच ने भी उनके लिए शानदार स्टोरी तैयार करनी चाहिए. (Photo: WWE.com)
सीएम पंक
3 / 6नवंबर 2023 में सीएम पंक ने WWE में वापसी की थी. इसके बाद से अभी तक उन्होंने फेस के रूप में ही काम किया है. आप सभी जानते हैं कि उन्होंने हील का किरदार भी अच्छे से निभाया है. अब पंक को भी अपने कैरेक्टर में बदलाव करना चाहिए. उन्हें भी जल्द से जल्द हील टर्न लेकर फैंस को चौंकाना चाहिए. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन
4 / 6सैमी ज़ेन ने हाल ही में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती है. अपने करियर में पहली बार वो वर्ल्ड चैंपियन बने. सैमी को अब बतौर फेस फैंस नहीं देखना चाहते हैं. दर्शक एरीना में उन्हें बू कर रहे हैं. सैमी को भी हील टर्न लेकर आगे काम करना चाहिए. सैमी के इस कदम से उनका करियर और अच्छा हो सकता है. (Photo: WWE.com)
एलेक्सा ब्लिस
5 / 6एलेक्सा ब्लिस जब से WWE में आईं हैं तब से बतौर फेस काम कर रही हैं. शार्लेट फ्लेयर के साथ मिलकर उन्होंने टैग टीम डिवीजन में काम किया. उनका किरदार अभी तक साधारण ही रहा है. वो कुछ खास नहीं कर पाई हैं. अब उन्हें भी विलेन बनने की सख्त जरूरत है. जल्द से जल्द उन्हें हील टर्न ले लेना चाहिए. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स
6 / 6कोडी रोड्स भी पिछले चार साल से बतौर फेस काम कर रहे हैं. उन्हें भी अब हील टर्न लेकर खलनायक बनना चाहिए. इसके जरिए वो कुछ बड़ी स्टोरीलाइन्स में शामिल हो सकते हैं. फैंस के बीच बतौर फेस उनकी लोकप्रियता भी कम हो रही है. कोडी ने पहले भी हील के रूप में अच्छा काम किया है. (Photo: WWE.com)