Brock Lesnar जैसा दबदबा और तबाही! ये 5 रेसलर्स बन सकती हैं WWE वुमेंस डिवीजन की ‘द बीस्ट’

ब्रॉक लैसनर का प्रोफेशनल रेसलिंग करियर शानदार रहा है. उन्हें बहुत कम मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी मजबूत बॉडी और खूब ताकत. उनका सामना करना सभी के लिए मुश्किल है. वुमेंस डिवीजन में कुछ स्टार्स हैं जो उनके जैसा नाम बना सकती हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर 49 साल के हो चुके हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट ले सकते हैं. लैसनर हमेशा रिंग में तबाही के लिए जाने जाते हैं. वो जब एरीना में एंट्री करते हैं तो उसके बवाल होना पक्का है. WWE में अभी तक उनका दबदबा रहा है. पार्ट-टाइमर होने के बावजूद उन्हें मोटा पैसा दिया जाता है. लैसनर ने इसके लिए मेहनत भी खूब की है. उनके शक्तिशाली शरीर के सामने टिक पाना हर किसी के लिए मुश्किल रहा है. कंपनी द्वारा पिछले कुछ सालों में वुमेंस डिवीजन को भी आगे बढ़ाया गया है. इस डिवीजन में टैलेंट की बुल्किल भी कमी नहीं है. यहां हम पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो WWE वुमेंस डिवीजन की द बीस्ट बन सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेड कार्गिल

जेड कार्गिल2 / 6

जेड कार्गिल को स्टॉर्म कहा जाता है. उनके पास खतरनाक शारीरिक ताकत है. नाया जैक्स जैसी स्टार को वो उठाकर पटक देती हैं. मेंस रेसलर्स की तरह उनकी बॉडी है. कई लोग तो उनके एब्स देखकर ही डर जाते हैं. उनकी पावर के सामने टिक पाना मुश्किल है. कार्गिल के एक्शन और फिजिक देखकर लगता है कि वो WWE वुमेंस डिवीजन की ब्रॉक लैसनर बन सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 3 / 6

रिया रिप्ली ने NXT के दिनों से ही अपनी बॉडी पर काम किया है. वो अक्सर वर्कआउट का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. हमेशा वो भारी वजन उठाते हुई दिखी हैं. रिप्ली के पास इतनी ताकत है कि वो 2-3 मेंस रेसलर्स को रिंग में अकेले ही धराशाई कर सकती हैं. ये काम वो कर भी चुकी हैं. रिप्ली के पास फ्यूचर में वुमेंस डिवीजन की ब्रॉक लैसनर बनने की पूरी क्षमता है. (Photo: WWE.com)

लैश लीजेंड

लैश लीजेंड4 / 6

लैश लीजेंड ने पिछले साल मेन रोस्टर में एंट्री की थी. उन्होंने नाया जैक्स के साथ टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती. लीजेंड ने अपनी ताकत से बता दिया है कि वो फ्यूचर स्टार हैं. पिछले साल हुए वॉरगेम्स मैच में उन्होंने अकेले ही खूब तबाही मचाई थी. पावर और बॉडी के मामले में वो मेंस स्टार्स को टक्कर देती हैं. वो WWE वुमेंस डिवीजन की द बीस्ट बन सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जॉर्डिन ग्रेस

जॉर्डिन ग्रेस5 / 6

जॉर्डिन ग्रेस का WWE में अभी सफर शुरू हुआ है. उनकी मस्कुलर बॉडी से सभी प्रभावित हैं. कई मेंस रेसलर्स भी उनकी तारीफ कर चुकी हैं. ग्रेस ने भी तगड़े एब्स बनाए हुए हैं. उनकी फिजिक मेंस पहलवानों जैसी लगती है. वो अपनी पावर रिंग में दिखा भी चुकी हैं. वो वुमेंस डिवीजन की ब्रॉक लैसनर बन सकती हैं. ग्रेस के पास पूरी काबिलियत है. (Photo: WWE.com)

राकेल रॉड्रिगेज

राकेल रॉड्रिगेज6 / 6

राकेल रॉड्रिगेज पिछले कुछ सालों में WWE के लिए सबसे बेस्ट महिला रेसलर सामने निकल कर आई हैं. उन्होंने अपनी स्किल, प्रोमो, एक्शन और शरीर पर खूब काम किया है. हाल ही में उन्होंने वुमेंस आईसी चैंपियनशप भी जीती. रॉड्रिगेज ने भी अपनी पावर से खूब तबाही मचाई है. वो भी वुमेंस डिवीजन की ब्रॉक लैसनर बन सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन