WWE के अगले The Rock बन सकते हैं ये 5 रेसलर्स, एक ने खत्म किया है Roman Reigns का राज

WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. कई साल तक लगातार उन्होंने काम किया और फिर हॉलीवुड चले गए. अभी भी वो बीच-बीच में नज़र आ जाते हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में ये सवाल उठता है कि कौन सा स्टार आगे जाकर उनकी जगह ले सकता है. आइए आपको हम कुछ रेसलर्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

The Rock: प्रोफेशनल रेसलिंग में द रॉक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कई साल तक उन्होंने WWE में अपना जलवा दिखाया. उन्हें कंपनी द्वारा तगड़ा पुश भी दिया गया. वो अब बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रहे हैं. 2024 और 2025 में WWE में भी वो आए. 2024 के रेसलमेनिया में उन्होंने मैच भी लड़ा. WWE के साथ अभी भी वो जुड़े हुए हैं. रॉक 54 साल के हैं. बहुत जल्द वो रेसलिंग से रिटायर हो सकते हैं. हमेशा फैंस के बीच ये चर्चा चलती रहती है कि द फाइनल बॉस की जगह WWE में आगे जाकर कौन ले सकता है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो ये काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स2 / 6

कोडी रोड्स अब रेसलिंग वर्ल्ड में अलग लेवल पर पहुंच गए हैं. 2022 में उन्होंने WWE में वापसी की थी. इसके बाद से उन्होंने हर फील्ड में शानदार काम किया है. द रॉक के साथ भी उनकी राइवलरी रही है. उनका कद अब काफी ऊपर पहुंच गया है. वो रोम रेंस को भी हरा चुके हैं. फ्यूचर में वो द रॉक की जगह WWE में ले सकते हैं. उनके पास रॉक जैसा बनने की पूरी क्षमता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट3 / 6

एलए नाइट के प्रोमो काफी जोशीले रहते हैं. नाइट के ऊपर रॉक की झलक दिखती है. वो जब रिंग में होते हैं तो एरीना में एक अलग ऊर्जा रहती है. एक्शन के मामले में भी नाइट काफी खतरनाक हैं. वो रॉक की तरह से ही काफी तेजी से अपने मूव्स लगाते हैं. नाइट आगे जाकर रॉक की जगह WWE में ले सकते हैं. (Photo: WWE.com)

कार्मेलो हेज

कार्मेलो हेज4 / 6

कार्मेलो हेज दिखा चुके हैं कि वो रिंग में क्या कर सकते हैं. अभी तक उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है. एक्शन और प्रोमो के मामले में वो दिग्गजों को टक्कर दे सकते हैं. उनका रेसलिंग करियर शानदार रहने वाला है. हेज भी रॉक की तरह काम कर उनकी जगह ले सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जे'वॉन एवंस

जे'वॉन एवंस5 / 6

जे'वॉन एवंस बहुत ही युवा स्टार हैं. उन्हें बहुत जल्द मेन रोस्टर में डाल दिया गया है. फैंस उन्हें बहुत चीयर करते हैं. एवंस का करियर जबरदस्त रहने वाला है. वो काफी ऊर्चा वाला प्रोमो भी देते हैं. एवंस की अगर अच्छे से बुकिंग की गई तो वो द रॉक की जगह ले सकते हैं. उनमें रॉक की तरह बवाल मचाने की पूरी क्षमता है. (Photo: WWE.com)

ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी6 / 6

ऑस्टिन थ्योरी भी युवा स्टार हैं. रिंग में उनका काम भी जबरदस्त रहता है. प्रोमो के मामले में वो द रॉक को भी टक्कर दे चुके हैं. थ्योरी आगे जाकर रॉक की भरपाई कंपनी में कर सकते हैं. उन्हें बस बड़ा पुश और मोमेंटम देने की जरूरत रहती है. प्रोमो और रेसलिंग के मामले में वो बहुत ऊपर हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन