Brock Lesnar को WWE Hall of Fame में कौन करेगा शामिल? ये रहे 5 दिग्गजों के नाम

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया है. उनका ऐतिहासिक करियर खत्म हो गया है. फ्यूचर में उनका हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. आइए आपको बताते हैं कि कौन उन्हें इस खास सम्मान में इंडक्ट कर सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच में हार का सामना करना पड़ा. दोनों के बीच बड़ा मुकाबला हुआ था. इसके कुछ दिन बाद पैट मैकफी शो में लैसनर ने संन्यास का ऐलान किया. लैसनर ने कहा कि अब वो इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. 2002 से रेसलिंग में लैसनर का करियर शानदार रहा था. खैर लैसनर को फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. वो इसके हकदार हैं. यहां हम आपको पांच दिग्गजों के नाम बताएंगे जो उन्हें इंडक्ट कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE में तगड़ी राइवलरी रही है. रेंस कह चुके हैं कि उनका करियर संवारने में लैसनर का बहुत बड़ा हाथ है. रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रेंस को लैसनर को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मौका दिया जाना चाहिए. उनके लिए ये सम्मान की बात होगी. दोनों के बीच हुए खतरनाक मैचों को हमेशा याद किया जाता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पॉल हेमन

पॉल हेमन3 / 6

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन की जोड़ी को हमेशा याद किया जाएगा. लैसनर के करियर की शुरुआत से ही हेमन उनके साथ रहे हैं. लैसनर की सफलता के पीछे हेमन का हाथ रहा है. दोनों ने हमेशा रिंग में तबाही दिखाई है. हेमन भी लैसनर को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर सकते हैं. इसे कहीं ना कहीं WWE का अच्छा कदम माना जाएगा. (Photo: WWE.com)

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर4 / 6

WWE में द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की भी एपिक राइवलरी रही है. दोनों ने तगड़े मुकाबले फैंस को दिए हैं. 2014 में अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक को लैसनर ने ही खत्म किया था. रिंग के बाहर दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. टेकर भी लैसनर को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के हकदार हैं. ये बहुत ही खास पल सभी के लिए होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच5 / 6

ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर के बीच भी तगड़ी दुश्मनी रही है. द गेम के अंडर भी लैसनर ने काम किया है. लैसनर को हॉल ऑफ फेम में खुद द गेम भी इंडक्ट कर सकते हैं. लैसनर को बहुत सम्मान ट्रिपल एच करते हैं. उन्होंने हमेशा लैसनर को फ्री हैंड दिया. द गेम ने खुद ऐलान करना चाहिए कि वो लैसरन को सम्मानित करेंगे. (Photo: WWE.com)

जॉन सीना

जॉन सीना6 / 6

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर ने अपने फैंस को अनगिनत मोमेंट्स दिए हैं. पिछले साल सीना का रिटायरमेंट टूर था. वहां पर भी सीना और लैसनर के बीच धमाकेदार मैच हुआ था. सीना भी लैसनर को हॉल ऑफ फेम में शामिल कर सकते हैं. उन्हें ये सौभाग्य दिया जा सकता है. इस काम को करने से सीना कभी पीछे नहीं हटेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन