WWE के इन 5 दिग्गजों का हॉल ऑफ फेम में शामिल होना लगभग तय, दो हो चुके हैं रिटायर
WWE में पिछले कुछ सालों में चौंकाने वाली चीजें देखने को मिली हैं. दिग्गजों ने रिटायरमेंट ले लिया है. कंपनी ने सऊदी अरब के साथ डील भी की है. आपको बताते हैं कि किन WWE स्टार्स को आगे जाकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है.

WWE Hall of Fame: WWE में परफॉर्म करने का सपना हर किसी का होता है. ये सौभाग्य कम लोगों को मिल पाता है. इससे भी बड़ी बात है कि कंपनी में अपना नाम अलग से बनाना. WWE का सबसे बड़ा सम्मान हॉल ऑफ फेम होता है. जिन्होंने सालों से ईमानदारी के साथ काम किया होता है उन्हें ही इसमें शामिल किया जाता है. भारत के दिग्गज रेसलर द ग्रेट खली को भी इंडक्ट किया जा चुका है. ये सभी के लिए गर्व की बात है. खैर यहां हम आपको WWE के पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिनका फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. (Photo: WWE.com)
जॉन सीना हो गए हैं रिटायर
2 / 6जॉन सीना ने पिछले साल अपने ऐतिहासिक करियर को अलविदा कहा. 2025 में पूरे साल उनका रिटायरमेंट टूर चला. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया. दिसंबर में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उन्हें गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सीना ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. उनका हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. अगले साल रेसलमेनिया में उन्हें बड़ा सम्मान दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास
3 / 6ब्रॉक लैसनर के करियर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने अपने एक्शन से हमेशा रिंग में तबाही मचाई. हाल ही में हुए समरस्लैम में उन्हें ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पैट मैकफी के शो में आकर लैसनर ने कहा कि वो अब रिटायर हो गए हैं. लैसनर अब इन-रिंग एक्शन में नहीं आएंगे. लैसनर का भी आगे जाकर हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. वो इस चीज के हकदार हैं. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन अभी एक्टिव हैं
4 / 6रैंडी ऑर्टन भी WWE के साथ कई सालों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने ईमानदारी से काम किया है. उनके पुराने सभी साथी रिटायर हो गए हैं. रैंडी अभी भी रिंग में अपना जलवा दिखा रहे हैं. रैंडी भी हॉल ऑफ फेम के हकदार हैं. उन्हें रिटायर होने से पहले ही ये सम्मान मिल सकता है. ट्रिपल एच उन्हें बड़ा तोहफा देकर सभी को खुश कर सकते हैं. वैसे रैंडी अभी रिटायर नहीं होने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
द रॉक को मिल सकता है सम्मान
5 / 6द रॉक का करियर भी जबरदस्त रहा है. कई बार उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. अब तो वो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. रॉक ने पिछले कुछ सालों में WWE रिंग में भी दस्तक दी है. वो अभी रिटायर नहीं हुआ है. रॉक को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा सकता है. वो कंपनी के सबसे बड़े सम्मान को डिजर्व करते हैं. अगले साल रेसलमेनिया में उन्हें इंडक्ट किया जा सकता है. इसकी बहुत संभावनाएं हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने किया है शानदार काम
6 / 6WWE में 2020 के बाद से रोमन रेंस की किस्मत बदल गई है. अब वो एक ब्रांड बन चुके हैं. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे और ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है. मौजूदा समय में भी उनके पास चैंपियनशिप है. रेंस को भी आगे जाकर हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. उन्होंने सालों तक कंपनी को अकेले ही तगड़ा बिजनेस दिया है. आगे भी वो इस काम को करते रहेंगे. उनकी सफलता के पीछे पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा है. (Photo: WWE.com)