Roman Reigns का WWE SummerSlam 2026 में टाइटल मैच, इन 5 तरीकों से खत्म हो सकता है मुकाबला

WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस का मैच सैथ रॉलिंस के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस मुकाबले में खूब बवाल मचने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इसका अंत हो सकता है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026 Roman Reigns Match: WWE SummerSlam 2026 में रोमन रेंस की टक्कर सैथ रॉलिंस से होने वाली है. दोनों की राइवलरी खतरनाक रही है. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होने वाले इस मैच में खूब तोड़फोड़ होगी. दोनों एक-दूसरे के ऊपर पहले भी हमला कर चुके हैं. दोनों अपनी जीत का दावा कर चुके हैं. रोमन ने कहा कि वो इस बार द शील्ड का अध्याय खत्म कर देंगे. वैसे रोमन जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस की क्लीन जीत

सैथ रॉलिंस की क्लीन जीत2 / 6

पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण सैथ रॉलिंस को अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी. रॉलिंस को बड़ा झटका लगा था. रॉलिंस किसी भी हाल में अपने टाइटल को वापस चाहते हैं. समरस्लैम 2026 में रॉलिंस को क्लीन जीत भी मिल सकती है. वो रोमन रेंस को हराकर सभी को चौंका सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस की क्लीन जीत

रोमन रेंस की क्लीन जीत3 / 6

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रोमन लगातार काम कर रहे हैं और वो समरस्लैम के बाद भी एक्टिव रहेंगे. कंपनी शायद इतनी जल्दी उनके टाइटल रन का अंत नहीं करेगी. इस वजह से देखा जाए तो वो सैथ रॉलिंस के ऊपर क्लीन जीत हासिल कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ कर सकते हैं उलटफेर

सोलो सिकोआ कर सकते हैं उलटफेर4 / 6

सोलो सिकोआ भी ब्लडलाइन से नफरत करते हैं. उन्होंने सैथ रॉलिंस को उनकी मदद के लिए ऑफर भी दिया है. रॉलिंस ने कहा कि वो इस बारे में सोचेंगे. रॉलिंस इसके लिए मना नहीं किया है. समरस्लैम में सिकोआ की दखलअंदाजी भी हो सकती है. उनकी वजह से रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या ब्लडलाइन करेगी मदद?

क्या ब्लडलाइन करेगी मदद?5 / 6

रोमन रेंस की हमेशा ब्लडलाइन ने मदद की है. अब तो जेकब फाटू भी उनके साथ आ गए हैं. समरस्लैम 2026 में द उसोज़ और फाटू भी मैच में दखल देकर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. इस वजह से रोमन को जीत मिल सकती है. मैच का एक नतीजा इस तरह भी निकल सकता है. (Photo: WWE.com)

क्या मैच होगा DQ?

क्या मैच होगा DQ?6 / 6

2022 में भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच हुआ था. वहां पर रोमन ने गुस्से में आकर रॉलिंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था. इस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा. ऐसा ही कुछ समरस्लैम 2026 में भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस नतीजे से फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन