पिछले सीजन के फ्लॉप, IPL 2026 के हीरो, राशिद खान समेत 5 खिलाड़ियों ने किया जोरदार कमबैक

आईपीएल 2025 में 5 खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया था. लेकिन इस सीजन इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए हीरो बन गए. कुछ खिलाड़ियों ने आरसीबी को चैंपियन बनाने में भी अहम भूमिका निभाई.

Cricket News (50)
1 / 6

आईपीएल 2026 का समापन हो गया है. आरसीबी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया. इस सीजन कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. आईपीएल 2026 में उन खिलाड़ियों ने भी जोरदार कमबैक किया, जिन्होंने आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. आइए उन 5 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

राशिद खान

राशिद खान2 / 6

आईपीएल 2024 और 25 में राशिद खान ने जीटी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया और वह टीम के लिए खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने दोनों सीजन में केवल 19 विकेट हासिल किए थे. लेकिन आईपीएल 2026 में राशिद खान ने शानदार वापसी की और 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

रासिख सलाम डार

रासिख सलाम डार3 / 6

आईपीएल 2025 में रासिख सलाम डार को आरसीबी की ओर से केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला था. उन्होंने 2 मैच में केवल 1 विकेट झटके. लेकिन आईपीएल 2026 में उन्होंने आरसीबी के लिए शानदार वापसी की और 19 विकेट हासिल कर टीम को चैंपियन बनाने में मदद की.

जेमी ओवर्टन

जेमी ओवर्टन4 / 6

जेमी ओवर्टन ने सीएसके के लिए आईपीएल 2025 में 3 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 1 विकेट लिया था. जेमी ने इस सीजन सीएसके के लिए गहरी छाप छोड़ी और इस सीजन 10 मैच में 14 विकेट लिए. हालांकि बीच सीजन वह चोट की वजह से बाहर हो गए थे.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने आईपीएल 2025 में केवल 333 रन बनाए थे. उनका प्रदर्शन औसतन रहा. लेकिन इस सीजन उन्होंने टीम के लिए 600 से भी अधिक रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार6 / 6

आईपीएल 2025 में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 312 रन बनाए थे. उनका बल्ला उस तरीके से नहीं चला, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. लेकिन इस सीजन रजत ने 41.75 की शानदार औसत के साथ 500 रनों का आंकड़ा पार किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन