बल्ले और गेंद दोनों से नाकाम रहे ये 5 विदेशी स्टार, IPL 2026 में हुए बुरी तरह एक्सपोज

आईपीएल 2026 में कई विदेशी स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. आइए खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-05-26T170916.384
1 / 6

आईपीएल 2026 अब कुछ दिनों का महमान रह गया है. 4 टीमें क्वालीफायर के लिए सिलेक्ट हो चुकी हैं. आरसीबी, जीटी, एसआरएच और राजस्थान रॉयल्स अपनी जगह प्लेऑफ में बना चुकी हैं. आईपीएल 2026 में अब केवल 4 मैच बचे हैं. हालांकि इस सीजन 5 बड़े विदेशी खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद से अपनी टीम के लिए खासा कमाल नहीं कर सके.  

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट2 / 6

मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट पर काफी भरोसा जताया कि वह आईपीएल 2026 में धमाल मचाएंगे. उन्हें 5 मैच खेलने का मौका मिला. लेकिन बोल्ट ने 94 की औसत और 11.62 की इकोनॉमी रेट के साथ केवल 2 विकेट अपने नाम किए. पिछले सीजन बोल्ट ने कुल 22 विकेट निकाले थे.

विज्ञापन

मार्को यानसेन

मार्को यानसेन3 / 6

मार्को यानसेन से पंजाब किंग्स को खासा उम्मीदें थीं. लेकिन यानसेन ने इस सीजन खराब गेंदबाजी की. उन्होंने 13 मैचों में केवल 9 विकेट हासिल किए और 10 से ज्यादा की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए.

ग्लेन फिलिप्स

ग्लेन फिलिप्स4 / 6

ग्लेन फिलिप्स को आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने का मौका मिला. उन्होंने 6 मैच में 17 की खराब औसत और 124 के धीमे स्ट्राइक रेट के साथ केवल 67 रन बनाए. हालांकि बाद में जीटी ने उन्हें ड्रॉप कर दिया और जेसन होल्डर को मौके दिए.

विज्ञापन

शिमरोन हेटमायर

शिमरोन हेटमायर5 / 6

शिमरोन हेटमायर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का पासा पलटने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस सीजन बांए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने राजस्थान के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया. उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में केवल 78 रन बनाए.

जैकब बेथेल

जैकब बेथेल6 / 6

जैकब बेथेल ने इस सीजन आरसीबी के लिए 7 मैचों में 13.71 की खराब औसत के साथ केवल 96 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट भी 125 का रहा. ऐसे में बेथेल खासा प्रभावित नहीं कर पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन