IPL 2026 के बाद इन 5 'फ्लॉप' खिलाड़ियों को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस! कप्तान की भी होगी छुट्टी?

Players MI Can Release: IPL 2026 में MI का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और कुछ खिलाड़ियों पर इसकी गाज गिर सकती है. टूर्नामेंट के बाद उन्हें रिलीज किया जा सकता है. आइए कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

Hardik Pandy Trent Boult
1 / 6

Players MI Can Release: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. अब तक 10 मैचों में उन्हें सिर्फ तीन में जीत मिली है. साफ तौर पर लग रहा है कि MI मैनेजमेंट अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं है. IPL 2026 के बाद कुछ फ्लॉप खिलाड़ियों को रिलीज भी किया जा सकता है. MI उन प्लेयर्स को निकालकर अपना पर्स खाली करना चाहेगी, ताकि अगले ऑक्शन में वह फिर से टीम तैयार कर सके. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें MI रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या2 / 6

हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2026 काफी निराशाजनक साबित हुआ है. गेंद और बल्ले से वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठे हैं. मुंबई इंडियंस IPL 2026 के बाद हार्दिक को रिलीज कर सकती है और सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बना सकती है.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट3 / 6

ट्रेंट बोल्ट अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन IPL 2026 में वो फीके नजर आए हैं. बोल्ट को 12.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और बोल्ट को रिलीज करके वो पर्स खाली करना चाहेंगे. MI उन्हें रिलीज करके किसी युवा प्लेयर पर निवेश कर सकती है.

दीपक चाहर

दीपक चाहर4 / 6

दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन उतना बढ़िया नहीं रहा है. उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक विकेट झटकने में सफल हुए हैं. इस प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि MI उन्हें रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक5 / 6

क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने बैकअप ओपनर के रूप में खरीदा था और उन्होंने एक मैच में शतक भी लगाया. हालांकि, रयान रिकेल्टन शानदार फॉर्म में हैं और इसी वजह से क्विंटन को मौका नहीं मिल पा रहा है. डी कॉक को रिलीज करके MI अपने पर्स में 1 करोड़ रुपये जोड़ना चाहेगी.

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर6 / 6

मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को LSG से ट्रेड किया था. ठाकुर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहले मैच के अलावा वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. MI उन्हें भी रिलीज करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन