5 बॉलीवुड एक्टर्स जिन्हें Triple H ने WWE में बतौर सेलिब्रिटी बुलाना चाहिए, एक ने की है WrestleMania में शिरकत

WWE की लोकप्रियता हर जगह है. भारत में भी इसकी फैन-फॉलोइंग तगड़ी है. सभी अपने फेवरेट रेसलर्स को चीयर करते हैं. ट्रिपल एच ने बतौर सेलिब्रिटी कई लोगों को कंपनी में बुलाया है. कुछ भारतीय एक्टर्स हैं जिन्हें उन्हें इनवाइट कर सभी को खुश करना चाहिए.

WWE
1 / 6
क्या इन स्टार्स को बुलाएंगे ट्रिपल एच?

WWE की दुनिया बहुत बड़ी है. दुनियाभर में इसके फैंस मौजूद हैं. 2022 में ट्रिपल एच ने क्रिएटिव हेड का कार्यभार संभाला था. इसके बाद से बिजनेस में काफी उछाल आया है. आपने देखा होगा कि बड़े इवेंट्स में महान हस्तियों को भी बुलाया जाता है. इससे कंपनी का प्रचार और ज्यादा सही अंदाज में होता है. बॉलीवुड एक्टर्स भी WWE को खूब पसंद करते हैं. लगभग सभी को एक्शन देखना अच्छा लगता है. यहां हम पांच एक्टर्स की बात करेंगे जिन्हें द गेम ने WWE में बतौर सेलिब्रिटी बुलाना चाहिए.

विज्ञापन

वरुण धवन

वरुण धवन2 / 6

वरुण धवन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. वो WWE के भी फैन हैं. धवन WWE की सभी स्टोरीलाइन्स को फॉलो करते हैं. 2017 में जब कंपनी ने भारत का दौरान किया था, तब मेन इवेंट में रेसलर्स को संबोधित करते धवन ही आए थे. ट्रिपल एच ने उन्हें जरूर किसी बड़े शो में बतौर सेलिब्रिटी इनवाइट करना चाहिए.

विज्ञापन

विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल3 / 6

विद्युत जामवाल को देखकर लगता है कि वो WWE रेसलर होंगे. उनके फिटनेस, एक्शन और फुर्ती के सभी कायल हैं. जामवाल भी WWE को बहुत पसंद करते हैं. हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में उन्होंने शिरकत की थी. फैंस के बीच से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. ट्रिपल एच को उन्हें भी इनवाइट करना चाहिए.

शाहरुख खान

शाहरुख खान4 / 6

शाहरुख खान की फैन-फॉलोइंग दुनियाभर में है. ट्रिपल एच ने WWE की ग्लोबल रीच को और मजबूत बनाने के लिए बॉलीवुड के बादशाह को रेसलमेनिया जैसे इवेंट्स में बुलाना चाहिए. शाहरुख खान के आने से व्यूअरशिप का रिकॉर्ड टूट सकता है.

विज्ञापन

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम5 / 6

जॉन अब्राहम अपनी तगड़ी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. उन्हें भी WWE देखना बहुत पसंद है. सबसे बड़ी बात है कि वो कई WWE रेसलर्स से मिल चुके हैं. कुछ साल पहले उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के साथ एक एड की शूटिंग भी की थी. अब्राहम को बतौर सेलिब्रिटी बुलाकर ट्रिपल एच अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार6 / 6

अक्षय कुमार अपनी फिजिकल फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. वो कई WWE रेसलर्स को धराशाई करने का माद्दा रखते हैं. अक्षय कुमार भी पूरी दुनिया में फेमस हैं. ट्रिपल एच को इसका फायदा उठाना चाहिए. द गेम उन्हें WWE में बुलाकर सभी को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन