T20 में सबसे कम पारियों में 3 हजार रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा

T20l: टी-20 फॉर्मेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. जहां पर कई सुपरस्टार खिलाड़ी सामने आ रहे हैं. इस फॉर्मेट में लगातार रन बनाना बहुत ही मुश्किल कहा जाता है. खासकर आज के समय में तो बैक टू बैक पारियों में रन बनाना आसान नहीं हैं. उसके बाद भी कुछ खिलाड़ी ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं.

Sai Sudharsan
1 / 6
Sai Sudharsan

T20l: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 में कमाल का मुकाबला खेला गया. जहां पर पिच ने बल्लेबाजों की मदद की, जिसके कारण ही बड़ा स्कोर देखने को मिला. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली. इसी के साथ वो सबसे कम पारियों में 3 हजार टी-20 रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन  2 / 6

गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सिर्फ 78 पारियों में ही 3 हजार टी-20 रन बना लिए हैं. सुदर्शन आईपीएल में पिछले 2 साल से ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप कर रहे हैं.

विज्ञापन

शॉन मार्श

शॉन मार्श3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम इससे पहले ये रिकॉर्ड दर्ज है. शॉन मार्श ने 85 पारियों में 3 हजार टी-20 रन बनाए थे. मार्श ने दुनिया भर की टी-20 में लीग खुद को साबित किया था. 

डार्सी शार्ट

डार्सी शार्ट  4 / 6

स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डार्सी शार्ट का नाम भी इस लिस्ट में नजर आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज रहे डार्सी शार्ट ने 86 पारियों में 3 हजार टी-20 रनों का आंकड़ा पार किया था.

विज्ञापन

डेवोन कॉन्वे

डेवोन कॉन्वे 5 / 6

न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने भी इस रिकॉर्ड को बनाया था. कॉन्वे ने भी डार्सी शॉर्ट की तरह ही 86 पारियों में 3 हजार टी-20 रनों का आंकड़ा पार किया है. कॉन्वे भी दुनिया भर की लीग में खेलते हैं.

क्रिस गेल

क्रिस गेल 6 / 6

दिग्गज क्रिस गेल के बिना ये रिकॉर्ड पूरा ही नहीं हो सकता है. लिस्ट में 5वें नंबर पर क्रिस गेल का नाम नजर आ रहा है. गेल ने 87 पारियों में 3 हजार टी-20 रनों का आंकड़ा पार किया था. गेल भी कई टी-20 में खेलते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन