John Cena को हराने के बाद ‘बर्बाद’ हुए ये 4 मौजूदा WWE स्टार्स! अचानक खत्म हो गया गोल्डन दौर

WWE में जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कुछ स्टार्स को आगे बढ़ाने की कोशिश की. इस दौरान सीना को हार का सामना भी करना पड़ा. मौजूदा समय में कुछ स्टार्स हैं जिनका करियर सीना को हराने के बाद नीचे गिर गया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

John Cena
1 / 6
कुछ WWE स्टार्स को सीना को हराने का नहीं मिला फायदा (Photo: WWE.com)

John Cena: WWE में जॉन सीना का ऐतिहासिक करियर खत्म हो गया है. पिछले साल वो रेसलिंग से रिटायर हो गए हैं. सीना ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड कायम किए. फ्यूचर में  उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाएगा. सीना अब कभी-कभी टीवी पर नज़र आते हैं. पिछले कुछ सालों में सीना ने बीच-बीच में आकर युवा स्टार्स को आगे बढ़ाने का काम किया है. आप जानते हैं कि सीना के साथ किसी का मैच होता है तो फिर उसे ज्यादा हाइप मिलता है. हालांकि कंपनी में मौजूदा समय में कुछ रेसलर्स हैं जिनके साथ उल्टा हो गया है. उन्होंने सीना को हराया लेकिन करियर पर ग्रहण लग गया. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी को लगा झटका

ऑस्टिन थ्योरी को लगा झटका2 / 6

2021-2022 में अचानक ऑस्टिन थ्योरी फैंस के बीच छा गए. विंंस मैकमैहन ने खुद उनके साथ काम किया और आगे बढ़ाया. तब ये भी लगा था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे. 2023 के रेसलमेनिया में थ्योरी ने जॉन सीना को हराकर यूएस चैंपियनशिप रिटेन की थी. दोनों के बीच करीब 12 मिनट का मैच हुआ था. थ्योरी को आगे बढ़ाने के लिए ही उनका मैच सीना के साथ बुक किया गया था. हालांकि, थ्योरी के लिए ये कदम गलत साबित हुआ. उन्हें बाद में मिड कार्ड में डाल दिया गया है. कुछ समय तक तो वो टीवी पर ही नहीं दिखाई दिए. अभी भी उनकी कहानी साधारण चल रही है. कुल मिलाकर कहा जाएगा तो सीना को हराकर उन्हें कोई फायदा नहीं मिला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ भी आगे नहीं बढ़ पाए

सोलो सिकोआ भी आगे नहीं बढ़ पाए3 / 6

सोलो सिकोआ ने 2022 में मेन रोस्टर में आने के बाद से खूब मेहनत की है. हालांकि उन्हें इसका ईनाम नहीं मिला है. एक वक्त कहा जा रहा था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. Crown Jewel 2023 में उनका जॉन सीना के साथ मैच हुआ था. वहां पर सीना को हार मिली थी. तब लगा कि सोलो अपने करियर में ऊंची उड़ान भरेंगे लेकिन अभी  ये नहीं हो पाया है. मौजूदा समय में भी वो अच्छा काम कर रहे हैं. उन्हें ब्लडलाइन की कहानी में ही उलझा दिया गया है. (Photo: WWE.com)

डॉमिनिक मिस्टीरियो का बुरा हाल

डॉमिनिक मिस्टीरियो का बुरा हाल4 / 6

डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए 2024 और 2025 शानदार रहा. पिछले साल के अंत में उन्होंने सर्वाइवर सीरीज में जॉन सीना को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. सीना को हराने के बाद से मिस्टीरियो के करियर ने पलटी मार दी. 2026 उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा है. बड़े इवेंट्स में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. सीना को हराने के बाद सोचा जा रहा था कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर ने भी खोया मोमेंटम

गुंथर ने भी खोया मोमेंटम5 / 6

पिछले साल दिसंबर में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. गुंथर ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और टैपआउट के जरिए जीत हासिल की. गुंथर के लिए पिछले कुछ महीने बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं. SmackDown में उन्होंने अपना मोमेंटम खो दिया है. उन्हें लगातार चैंपियनशिप मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. ऐसा लगता है कि क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई ठोस प्लान नहीं है. सीना को हराने के बाद गुंथर के करियर का ग्राफ भी नीचे आ गया है. (Photo: WWE.com)

गुंथर ने दिग्गजों को किया रिटायर

गुंथर ने दिग्गजों को किया रिटायर6 / 6

गुंथर ने पिछले साल जुलाई में गोल्डबर्ग को भी रिटायर किया था. गोल्डबर्ग को उनके अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा था. गुंथर ने इस साल रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स को भी हराया था. इसके बाद स्टाइल्स ने रिटायरमेंट ले लिया था. गुंथर को अब करियर किलर कहा जाता है. मौजूदा समय में भी वो खतरनाक हील के रूप में काम कर रहे हैं. ट्रिपल एच को उनकी बुकिंग पर ध्यान देना चाहिए. अगर उन्हें कोई दमदार स्टोरी नहीं मिली तो फिर पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन