WrestleMania 43 में मचेगा गदर! ये 4 WWE दिग्गज रिटायरमेंट से कर सकते हैं वापसी

WWE WrestleMania 43 के आयोजन में अभी काफी वक्त है. WWE में समय के हिसाब से चीजें बदलते रहती हैं. कई दिग्गजों ने रिटायरमेंट भी ले लिया है. हम आपको कुछ लैजेंड्स के बारे में बताते हैं जो अगले साल मेगा इवेंट में रिटायरमेंट से वापसी कर सकते हैं.

WrestleMania 43
1 / 6
क्या इन WWE स्टार्स की होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

WWE WrestleMania 43: WWE ने पिछले कुछ सालों में अपने बिजनेस को यूएस के बाहर भी काफी बढ़ाया है. साल में कई प्रीमियम लाइव इवेंट यूएस से बाहर हो रहे हैं. इन्हें काफी सफलता भी मिल रही है. ट्रिपल एच ने बिजनेस सातवें लेवल पर पहुंचा दिया है. अन्य देशों के साथ बड़ी डील भी की जा रही हैं. युवा रेसलर्स को प्रमोट किया जा रहा है. WrestleMania 43 के आयोजन में अभी लंबा समय है. तब तक कई चीजें बदल सकती हैं. यहां हम आपको चार दिग्गजों के बारे में बताएंगे जो WrestleMania 43 में रिटायरमेंट से वापसी कर सभी को चौंका सकते हैं.

विज्ञापन

कहां होगा WrestleMania 43?

कहां होगा WrestleMania 43?2 / 6

WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होगा. WWE के इतिहास में पहली बार मेगा इवेंट यूएस से बाहर कराया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक WWE और सऊदी के बीच करीब 300 करोड़ी की डील हुई है. कंपनी इस शो को शानदार बनाना चाहेगी. इसके लिए पुराने दिग्गजों की वापसी कराई जा सकती है. आप सभी जानते हैं कि सऊदी के फैंस बड़े रेसलर्स को ही देखना पसंद करते हैं. वहां पर हमेशा कंपनी द्वारा ऐतिहासिक मुकाबले बुक किए जाते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की हो सकती है वापसी

ब्रॉक लैसनर की हो सकती है वापसी3 / 6

अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. लैसनर ने इसके बाद पैट मैकफी के शो में कहा था कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. उन्होंने रेसलमेनिया 43 में भी रिटायरमेंट के संकेत दिए थे लेकिन बाद में वापसी कर ली थी. WrestleMania 43 के लिए लैसनर वापसी कर सकते हैं. सऊदी के लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं. टिकट बिक्री के लिए कंपनी द्वारा लैसनर का प्रयोग किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन4 / 6

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के पूरे दुनियाभर में प्रशंसक हैं. उन्हें हर कोई पसंद करता है. कुछ साल पहले रेसलमेनिया में उन्होंने परफॉर्म कर सभी का दिल जीता था. केविन ओवेंस के साथ उनका शानदार मैच हुआ था. WrestleMania 43 के लिए ऑस्टिन की वापसी भी हो सकती है. उनकी फिजिक अभी भी काफी तगड़ी है. उनका उपयोग कर कंपनी काफी अच्छा बिजनेस कर सकती है. साथ ही साथ सऊदी के फैंस का ऑस्टिन को लड़ते हुए देखने का सपना भी पूरा सकता है. वो भी रिटायरमेंट से वापसी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जॉन सीना भी कर सकते हैं वापसी

जॉन सीना भी कर सकते हैं वापसी5 / 6

जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. WrestleMania 43 के लिए सीना की वापसी भी कराई जा सकती है. कंपनी सऊदी में इतने बड़े इवेंट को फ्लॉप नहीं होने देना चाहेगी. WrestleMania 42 के टिकटों की बिक्री के लिए भी WWE ने सीना का उपयोग किया था. सीना अगले साल रिटायरमेंट से वापसी कर मुकाबला लड़ सकते हैं. सऊदी में सीना की फैन-फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. (Photo: WWE.com)

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर6 / 6

द अंडरटेकर की उम्र हो गई है लेकिन वो WrestleMania 43 में WWE की इज्जत बचाने के लिए रिंग में उतर सकते हैं. उनका छोटा मुकाबला बुक किया जा सकता है. सऊदी में टेकर को भी बहुत माना जाता है. जब भी वो वहां गए हैं उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. WrestleMania 43 में टेकर भी एक्शन में दिख सकते हैं. उन्हें बुक कर कंपनी मेला लूट सकती है. टेकर का किसी यंग रेसलर के साथ मैच तय किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन