IPL 2026 के बाद ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, तो ऑक्शन में ये 3 टीमें लगाएंगी करोड़ों की बोली!

Rishabh Pant: IPL 2026 में ऋषभ पंत ने काफी निराश किया और अब उनके LSG से रिलीज होने की संभावना नजर आ रही है. अगर पंत ऑक्शन में आए, तो कुछ टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये की बोली लगा सकती हैं.

Rishabh Pant KKR
1 / 6

Rishabh Pant: IPL 2026 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही. पंत बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए. LSG टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने संकेत दिए हैं कि IPL 2026 के बाद कुछ बड़े बदलाव होंगे. उनके बयान से लगा कि ऋषभ पंत का सफर LSG के साथ खत्म हो सकता है. अगर पंत अगले मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज हो गए, तो कुछ टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए करोड़ों की बोली लगा सकती हैं.

विज्ञापन

LSG ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

LSG ने किया निराशाजनक प्रदर्शन2 / 6

ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG की टीम का प्रदर्शन भूलने लायक रहा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें से सिर्फ 4 में उनकी जीत हुई. 10 मुकाबलों में पंत की टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसी कारण वो पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर रही.

विज्ञापन

ऋषभ पंत का बल्ला भी रहा खामोश

ऋषभ पंत का बल्ला भी रहा खामोश3 / 6

ऋषभ पंत की सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में रही है. पंत ने IPL 2026 में 14 मैच खेले और मात्र 312 रन बनाए. टूर्नामेंट में पंत के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया.

गुजरात टाइटंस लगा सकती है बोली

गुजरात टाइटंस लगा सकती है बोली4 / 6

ऋषभ पंत अगर LSG का साथ छोड़ते हैं, तो GT उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है. गुजरात टाइटंस के पास टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं. इसके अलावा उनके पास मिडिल ऑर्डर में कोई बड़ा बल्लेबाज नहीं है. उनकी टीम यहां संघर्ष करती नजर आई और इस कमी को पंत दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान की जरूरत

कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान की जरूरत5 / 6

अजिंक्य रहाणे अभी KKR टीम के कप्तान हैं लेकिन उन्हें फ्यूचर के लिए एक बड़ा चेहरा चाहिए. ऋषभ पंत अच्छा विकल्प रह सकते हैं. उन्हें कप्तानी का अनुभव है और वो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. अगर पंत ऑक्शन में आए, तो KKR उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे वापसी?

दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे वापसी?6 / 6

ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स से पुराना नाता रहा है. अक्षर पटेल की कप्तानी में DC का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट पंत को वापस लाने की कोशिश कर सकता है. टॉप ऑर्डर में पंत के लिए जगह भी खाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन