क्रिकेट में ‘अश्लील’ वीडियो कांड से मची खलबली, श्रीलंका के 2 क्रिकेटर्स गिरफ्तार!
Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका क्रिकेट मौजूदा समय में बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा है. कुछ दिनों पहले ही बोर्ड के प्रेसिडेंट सहित सभी अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. अब टीम के 2 युवा खिलाड़ी होटल में गलत काम करते हुए पकड़े हुए हैं.

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका क्रिकेट में एक नया बवाल मच गया है. अंडर 19 टीम के 2 खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत के कारण अब पूरा श्रीलंका क्रिकेट शर्मसार हो गया है. श्रीलंका के होटल में हुए अश्लील कांड के कारण दोनों खिलाड़ियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर भी अब इसके बारे में जमकर चर्चा हो रही है.
श्रीलंका के युवा खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत
2 / 6कोलंबो के नाराहेनपिटा के होटल में महिलाओं ने शिकायत की कोई फोन से उनके नहाते समय वीडियो बना रहा है. इस शिकायत के बाद जांच हुई तो श्रीलंका अंडर 19 क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ियों को इसमें दोषी पाया गया.
खिलाड़ियों को मिली जमानत
3 / 6पुलिस ने दोनों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद दोनों को 5 लाख श्रीलंकाई रुपये के निजी मुचलके में दोनों को जमानत मिली. हालांकि पुलिस इस मामले की अभी भी जांच कर रही है.
वीडियो नहीं किया शेयर
4 / 6कोलंबो की पुलिस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि वीडियो कहीं भी शेयर नहीं किया गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होनी है. फिलहाल सभी सबूत इन दोनों ही खिलाड़ियों के खिलाफ ही जा रहे हैं.
श्रीलंका क्रिकेट में मची थी खलबली
5 / 6इससे पहले भी श्रीलंका के महिला क्रिकेट में सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगे थे. जिसके कारण भी बोर्ड की बेइज्जती हुई थी. वहीं श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में रेप के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था.
खेल मंत्रालय ले सकता है बड़ा एक्शन
6 / 6मौजूदा समय में श्रीलंका क्रिकेट के सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया हुआ है. जिसके कारण ही खेल मंत्रालय फिलहाल श्रीलंकाई क्रिकेट को मैनेज कर रहा है. ऐसे में वही इस मामले में भी बड़ा एक्शन ले सकती है.