धरती का वायुमंडल ही जीवन की सबसे बड़ी ढाल है. अगर अचानक पृथ्वी से वायुमंडल गायब हो जाए तो इंसान कुछ ही सेकंड में जिंदा नहीं बच पाएंगे. तापमान बेहद खतरनाक हो जाएगा, समुद्र उबलने लगेंगे और अंतरिक्ष से आने वाली खतरनाक किरणें सीधे धरती पर गिरेंगी. जानिए वैज्ञानिकों के मुताबिक बिना वायुमंडल वाली धरती कैसी दिखेगी.
धरती के लिए क्यों जरूरी है वायुमंडल?

2 / 7
धरती के चारों तरफ मौजूद गैसों की परत को वायुमंडल कहा जाता है. यही परत इंसानों, जानवरों और पेड़-पौधों को जिंदा रहने लायक वातावरण देती है. इसमें ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और दूसरी गैसें शामिल हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर ये परत खत्म हो जाए तो पृथ्वी पर जीवन मुमकिन नहीं रहेगा.
कुछ सेकंड में खत्म हो जाएगी इंसानों की जिंदगी!

3 / 7
अगर अचानक वायुमंडल गायब हो जाए तो इंसान सांस नहीं ले पाएंगे. हवा का दबाव खत्म होते ही शरीर नॉर्मल तरीके से काम नहीं करेगा. वैज्ञानिकों का कहना है कि बिना सुरक्षा के इंसान कुछ ही सेकंड में बेहोश हो सकता है.
दिन में आग जैसी गर्मी, रात में जानलेवा ठंड

4 / 7
वायुमंडल धरती के तापमान को बैलेंस रखता है. इसके बिना दिन में तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच सकता है, जबकि रात में तापमान माइनस 150 डिग्री से नीचे जा सकता है. यानी धरती का मौसम पूरी तरह बिगड़ जाएगा.
समुद्र और नदियां भी नहीं बचेंगी

5 / 7
वायुमंडल के बिना पानी लंबे समय तक लिक्विड फॉर्म में नहीं रह पाएगा. समुद्रों का पानी तेजी से उबलने और जमने लगेगा. धीरे-धीरे पानी अंतरिक्ष में खत्म होने लगेगा और धरती सूखी चट्टान जैसी बन जाएगी.
आसमान हमेशा काला दिखाई देगा

6 / 7
आज हमें दिन में नीला आसमान वायुमंडल की वजह से दिखाई देता है. अगर वायुमंडल नहीं रहेगा तो दिन में भी आसमान काला नजर आएगा और सितारे साफ दिखाई देंगे. ये दृश्य काफी हद तक चंद्रमा जैसा होगा. धरती का ओजोन लेयर सूर्य की खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करता है. वायुमंडल खत्म होने पर ये किरणें सीधे धरती पर आएंगी. इससे इंसानों, जानवरों और पौधों का डीएनए पर भी असर पड़ सकता है.
उल्कापिंडों की बारिश बनेगी खतरा

7 / 7
हर दिन हजारों छोटे उल्कापिंड धरती की तरफ आते हैं, लेकिन वायुमंडल में जलकर खत्म हो जाते हैं. अगर वायुमंडल नहीं होगा तो ये सीधे धरती से टकराएंगे. इससे बड़े-बड़े गड्ढे बन सकते हैं और तबाही मच सकती है.
(All Photos Credit: Social Media)