सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण! धरती के इस हिस्से पर छा जाएगा 'घना अंधेरा', कब और कहां होगी ये अद्भुत घटना?

जल्द ही दुनिया एक बेहद अद्भुत घटना की गवाह बनेगी. इस दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसका ड्यूरेशन 6 मिनट 23 सेकंड तक होगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऐसा नजारा अगले कई दशकों तक देखने को नहीं मिलेगा.

Longest Solar Eclipse
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

2027 में दिखेगा दुर्लभ नजारा

2027 में दिखेगा दुर्लभ नजारा2 / 7

2 अगस्त 2027 को दुनिया एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना देखने वाली है. इस दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये ग्रहण 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा. आमतौर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण कुछ मिनटों तक ही रहता है, लेकिन 2027 का ग्रहण बेहद लंबा होगा. विशेषज्ञों के मुताबिक पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य की खास स्थिति इसकी अवधि बढ़ाएगी.

विज्ञापन

6 मिनट तक दिन में छा जाएगा अंधेरा

6 मिनट तक दिन में छा जाएगा अंधेरा3 / 7

इस ग्रहण के दौरान कई इलाकों में दिन के समय रात जैसा अंधेरा दिखाई देगा. तापमान में गिरावट आएगी और आसमान में तारे तक नजर आ सकते हैं. वैज्ञानिक इसे 'Eclipse of the Century' भी कह रहे हैं.

किन देशों में दिखेगा सबसे शानदार नजारा?

किन देशों में दिखेगा सबसे शानदार नजारा?4 / 7

ये फुल सूर्य ग्रहण स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मिस्र, सऊदी अरब और मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा. मिस्र के कुछ इलाकों में सबसे ज्यादा समय तक अंधेरा रहेगा.

विज्ञापन

क्या भारत में दिखेगा ये ग्रहण?

क्या भारत में दिखेगा ये ग्रहण?5 / 7

भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई दे सकता है. हालांकि यहां पूरी तरह अंधेरा नहीं होगा, लेकिन खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ये एक खास मौका रहेगा.

आखिर इतना लंबा ग्रहण क्यों लगेगा?

आखिर इतना लंबा ग्रहण क्यों लगेगा?6 / 7

वैज्ञानिकों के मुताबिक, उस समय चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब होगा, जबकि पृथ्वी सूर्य से थोड़ी दूर होगी. इसी वजह से चंद्रमा सूर्य को लंबे समय तक पूरी तरह ढक पाएगा. इस लंबे ग्रहण के दौरान वैज्ञानिक सूर्य के कोरोना यानी बाहरी वातावरण का अध्ययन कर सकेंगे.

विज्ञापन

अगले 100 साल तक नहीं मिलेगा ऐसा मौका

अगले 100 साल तक नहीं मिलेगा ऐसा मौका7 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक इतनी लंबी अवधि वाला सूर्य ग्रहण अगले कई दशकों तक देखने को नहीं मिलेगा. इसी कारण दुनियाभर के खगोल प्रेमी अभी से इसकी तैयारी कर रहे हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है. इसे देखने के लिए खास Eclipse Glasses या प्रमाणित सोलर फिल्टर का इस्तेमाल जरूरी है. (All Photos Credit: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन