क्या पहाड़ों के भीतर छिपे हैं एलियन बेस? पूर्व CIA अधिकारी ने इन 4 जगहों को लेकर किया दावा

अमेरिकी सेना के पूर्व खुफिया अधिकारी लिन बुकानन ने दावा किया है कि दुनिया के चार दूरदराज पहाड़ों के भीतर एलियंस के गुप्त अड्डे मौजूद हैं. उनके मुताबिक, ये ठिकाने UFO की मरम्मत, निगरानी और एलियंस के एंट्री गेट के रूप में काम करते हैं. हालांकि इन दावों के समर्थन में कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस खुलासे ने दुनिया भर में चर्चा तेज कर दी है.

Aliens in Mountain
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

कौन हैं लिन बुकानन?

कौन हैं लिन बुकानन?2 / 7

लिन बुकानन अमेरिकी सेना के पूर्व इंटेलिजेंस अधिकारी रहे हैं. वो कोल्ड वॉर के दौरान चलाए गए ‘रिमोट व्यूइंग’ कार्यक्रम से जुड़े थे, जिसमें मानसिक क्षमताओं के जरिए दूर की जगहों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाता था.

विज्ञापन

माउंट हेस

माउंट हेस3 / 7

बुकानन के मुताबिक, अमेरिका के अलास्का स्थित माउंट हेस के भीतर एक अत्याधुनिक एलियन निगरानी केंद्र मौजूद है. दावा है कि यहां से पृथ्वी से जुड़ी सूचनाएं और सिग्नल इकट्ठे किए जाते हैं. ये इलाके लंबे समय से UFO देखे जाने की घटनाओं के लिए भी चर्चा में रहा है.

ऑस्ट्रेलिया का माउंट जील

ऑस्ट्रेलिया का माउंट जील4 / 7

बुकानन का दावा है कि ऑस्ट्रेलिया का माउंट जील अंतरिक्ष से आने वाले एलियंस के लिए ‘पोर्ट ऑफ एंट्री’ की तरह काम करता है. उनके अनुसार यहां यूएफओ उतरते हैं और उनकी तकनीकी जांच भी की जाती है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का माउंट न्यांगानी

जिम्बाब्वे का माउंट न्यांगानी5 / 7

अफ्रीका के जिम्बाब्वे स्थित माउंट न्यांगानी को एलियन वाहनों के रिपेयर सेंटर के रूप में बताया गया है. बुकानन का दावा है कि खराब हुए यूएफओ यहां मरम्मत के लिए लाए जाते हैं.

पाइरेनीज पर्वत का रहस्य

पाइरेनीज पर्वत का रहस्य6 / 7

फ्रांस और स्पेन की सीमा पर स्थित पाइरेनीज पर्वत को चौथा एलियन बेस बताया गया है. हालांकि बुकानन ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्वयं इस स्थान की जांच नहीं की, लेकिन पुराने रिकॉर्ड्स में इसका उल्लेख मिलता है.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट स्टारगेट और रिमोट व्यूइंग

प्रोजेक्ट स्टारगेट और रिमोट व्यूइंग7 / 7

इन दावों का संबंध CIA के चर्चित ‘प्रोजेक्ट स्टारगेट’ से जोड़ा जाता है. ये कार्यक्रम मानसिक क्षमताओं के जरिए जासूसी करने के प्रयोगों पर आधारित था. अमेरिकी सरकार ने 1995 में इसे वैज्ञानिक रूप से अविश्वसनीय मानते हुए बंद कर दिया था. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन