Numerology: 'महाकंजूस' होते हैं इस मूलांक के लोग, फूटी कौड़ी भी नहीं करते खर्च

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग स्वभाव से बड़े कंजूस होते हैं. उनके जेब से पैसे निकालना बड़ा मुश्किल काम होता है. फूटी कौड़ी भी इनके जेब से नहीं निकलती है.

stingy people numerology
1 / 8
stingy people numerology

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग स्वभाव से बड़े कंजूस होते हैं. उनके जेब से पैसे निकालना बड़ा मुश्किल काम होता है. फूटी कौड़ी भी इनके जेब से नहीं निकलती है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार

अंक ज्योतिष के अनुसार2 / 8

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप इन अंकों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में विस्तार से जान सकते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक के लोग स्वभाव से बेहद कंजूस होते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 8

मूलांक 83 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 8 होता है. इन पर शनि देव की विशेष कृपा होती हैं. यह लोग स्वभाव से बेहद गंभीर होते हैं. (Credit- Pinterest)

कंजूसी की वजह

कंजूसी की वजह4 / 8

मूलांक 8 के लोग जीवन को बहुत गंभीरता से लेते हैं. वे सोचते हैं कि पैसा कमाना आसान नहीं है. इसलिए हर रुपया बचाना उनका स्वभाव बन जाता है. बाजार में घूमने जाते हैं तो सिर्फ जरूरी चीज ही खरीदते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

काम और पैसा प्राथमिकता

काम और पैसा प्राथमिकता5 / 8

मूलांक 8 के लोग मेहनत करने में पीछे नहीं रहते. वे नौकरी या व्यापार में लगे रहते हैं. लेकिन तनख्वाह मिलते ही सबसे पहले बचत का हिसाब करते हैं. वे कर्ज लेना पसंद नहीं करते और दूसरों को भी कर्ज देने में हिचकिचाते हैं. (Credit- Pinterest)

भविष्य की चिंता

भविष्य की चिंता6 / 8

हालांकि उनकी यह कंजूसी पूरी तरह बुरी नहीं है. इससे उनका परिवार भविष्य में परेशानी से बच जाता है. वे अच्छे प्लानिंग वाले इंसान होते हैं. घर बनाना, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे का खर्च पहले से सोचकर रखते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

रिश्तों पर असर

 रिश्तों पर असर7 / 8

कई बार उनकी कंजूसी रिश्तों में दिक्कत पैदा कर देती है. पत्नी या बच्चे जब कुछ नया खरीदना चाहते हैं तो वे मना कर देते हैं. दोस्त भी उन्हें कंजूस कहकर चिढ़ जाते हैं. लेकिन गहरे में ये लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं. बस उन्हें लगता है कि बिना सोचे खर्च करना गलत है. (Credit- Pinterest)

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन