Numerology: करोड़ों की संपत्ति पाकर भी खुश नहीं रहते इस मूलांक के लोग, लालच से भरा होता है मन

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग अमीर होने के बावजूद एक नंबर के कंजूस और लालच से भरे होते हैं. उनका बस चले तो भिखारी से भी पैसे छीन लें.

numerology mulank 8 personality traits
1 / 8
numerology mulank 8 personality traits

ऐसे लोगों के पास पैसा तो होता है, लेकिन सुख और शांति कभी पास नहीं आती. लक्ष्मी होते हुए भी इन्हें हमेशा चिंता सताती रहती है. बता दें कि इसी नेचर की वजह से धीरे धीरे सारी दौलत खोने लगते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष की विशेषता

अंक ज्योतिष की विशेषता 2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में मूलांक बहुत महत्व रखता है. यह आपके जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तारीख 8 है तो आपका मूलांक 8 होता है. इसी तरह हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है.

विज्ञापन

मूलांक 8 वाले लोग और उनकी खासियत

मूलांक 8 वाले लोग और उनकी खासियत3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 को होता है, उन लोगों का मूलांक 8 कहलाता है. मूलांक 8 वाले लोग आमतौर पर बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं. वे जीवन में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं.

पैसा-संपत्ति सबकुछ पाते हैं

 पैसा-संपत्ति सबकुछ पाते हैं4 / 8

पैसा, संपत्ति और पद इनके लिए बहुत मायने रखते हैं. ये लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. अक्सर ये व्यापार, नौकरी या राजनीति में सफल होते हैं. करोड़ों की संपत्ति बनाना इनके लिए मुश्किल नहीं होता. लेकिन समस्या यह है कि इनके मन में हमेशा लालच रहता है.

विज्ञापन

धन के बावजूद खुशी क्यों नहीं?

धन के बावजूद खुशी क्यों नहीं?5 / 8

मूलांक 8 के लोग भले ही बड़े घर, लग्जरी गाड़ी और बहुत सारा पैसा जमा कर लें, फिर भी वे खुश नहीं रह पाते. उनका मन हमेशा और ज्यादा पाने की चाहत में लगा रहता है. एक लक्ष्य पूरा होता है तो दूसरा बड़ा लक्ष्य सामने आ जाता है. इस वजह से जीवन में संतोष की कमी बनी रहती है.

छोटी छोटी खुशियों में मजा नहीं

छोटी छोटी खुशियों में मजा नहीं6 / 8

ये लोग छोटी-छोटी खुशियों का मजा नहीं ले पाते. परिवार के साथ समय बिताने, दोस्तों से मिलने या आराम करने में भी उन्हें अपराधबोध महसूस होता है. लालच इतना ज्यादा होता है कि रिश्तों में भी तनाव आ जाता है. पत्नी, बच्चे या माता-पिता की छोटी-छोटी बातें भी उन्हें परेशान कर देती हैं.

विज्ञापन

स्वभाव की चुनौतियां

स्वभाव की चुनौतियां7 / 8

ये लोग जिद्दी और सख्त स्वभाव के होते हैं. दूसरों पर आसानी से विश्वास नहीं करते. नकारात्मक सोच इनके अंदर घर कर जाती है. सफलता के बाद भी डर लगता है कि कहीं सब कुछ छिन न जाए. स्वास्थ्य की भी समस्या हो सकती है, खासकर घुटनों, हड्डियों या पेट से जुड़ी.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन