Numerology: चांदी की चम्मच लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, फिर भी जीवन में करना पड़ता है संघर्ष, मुश्किल से मिलती है सफलता

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग चांदी की चम्मच तो लेकर पैदा होते हैं, फिर भी उन्हें जीवनभर मेहनत करनी पड़ती है. इन जातकों को बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता.

mulank 8 life sturggles (Credit- Pinterest)
1 / 9
(Credit- Pinterest)

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग चांदी की चम्मच तो लेकर पैदा होते हैं, फिर भी उन्हें जीवनभर मेहनत करनी पड़ती है. इन जातकों को बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

 अंक ज्योतिष विद्या2 / 9

अगर आप अंक ज्योतिष विद्या के बारे में जानते हैं, तो यह भी जानते होंगे, कि जीवन में आने वाला हर अंक आपको वर्तमान और भविष्य को इसके जरिए आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलाकं 8

 मूलाकं 83 / 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 8 कहलाता है. इन लोगों पर शनिदेव की कृपा होती है, जो कि कर्म और न्याय के देवता होते हैं. (Credit- Pinterest)

मूलांक 8 वालों का स्वभाव

मूलांक 8 वालों का स्वभाव4 / 9

जिन लोगों का मूलांक 8 होता है. ऐसे लोग स्वभाव से गंभीर और अपने काम को लेकर काफी सीरियस होते हैं. इनके अंदर बचपन से मैच्योरिटी होती है. यह सब शनि के गुण हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

चांदी की चम्मच लेकर पैदा होना

चांदी की चम्मच लेकर पैदा होना5 / 9

ऐसे कई जातक होते हैं, जो अमीर घर में पैदा होते हैं. सारी सुख सुविधा उनके घर में होती है, फिर भी उन्हें जीवनभर मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि यह शनि का प्रभाव होता है. (Credit- Pinterest)

सफलता में देरी करना

सफलता में देरी करना6 / 9

शनि कोई भी चीज जल्दी नहीं देते. वे व्यक्ति को धैर्य सिखाते हैं. लेकिन जब भी देना शुरू करते हैं, तो सूद समेत सब वापिस लौटाते हैं. इसीलिए कहा जाता है, कि शनि की कृपा होने पर रंक राजा भी बन सकता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों की ताकत

 मूलांक 8 वालों की ताकत7 / 9

यह मूलांक हार नहीं मानता. आखिरी दम तक लड़ने का साहस रखने वाला मूलांक जरूर सफलता पाता है. यह सफलता भले ही देर से मिले, लेकिन जब मिलती है तो ये लोग बड़े बिजनेसमैन, राजनेता या ऊंचे पदों पर बैठते हैं. (Credit- Pinterest)

शॉर्टकट से बचें

शॉर्टकट से बचें8 / 9

शनि के प्रभाव में रहने वाले यह जातक शार्टकट से बचें. शनि देव केवल ईमानदारी की कमाई और मेहनत से प्रसन्न होते हैं. गलत रास्तों से कमाया धन बड़ी मुसीबत ला सकता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Disclaimer

Disclaimer9 / 9

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन