Numerology: मूलांक 6 नहीं, बल्कि इस नंबर वाली लड़कियां होती हैं सबसे ज्यादा भाग्यशाली, कदम पड़ते ही बरसने लगता है धन

Ank Jyotish: कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ मूलांक 6 वाली लड़कियां ही भाग्यशाली होती हैं, तो ऐसा नहीं है. मूलांक 6 से कई ज्यादा इस नंबर वाली लड़कियां भाग्य से भरी होती हैं.

mulank 5 lucky number
1 / 8
mulank 5 lucky number

इनके जीवन में आते ही लोगों को खुशखबरी मिलने लगती हैं. इनके कदम जहां पड़ते हैं, वहीं धन और खुशियों की बारिश होने लगती है. इनके व्यक्तिगत जीवन में भी काफी बरकत होती है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के बारे में

अंक ज्योतिष के बारे में2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंकों का विज्ञान हमें बताता है कि जन्म तारीख से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के जीवन को बहुत प्रभावित करता है. आमतौर पर लोग मूलांक 6 को बहुत शुभ मानते हैं, लेकिन असल में यह मूलांक सबसे ज्यादा भाग्यशाली होता है.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाली लड़कियां

 मूलांक 5 वाली लड़कियां3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है ऐसे लोगों का मूलांक 5 कहलाएगा. यह काफी भाग्यशाली मूलांक कहलाता है. इनके कदम पड़ते ही धन और खुशियों का बारिश होने लगती है.

मूलांक 5 वाली लड़कियों का स्वभाव

मूलांक 5 वाली लड़कियों का स्वभाव4 / 8

मूलांक 5 बुध ग्रह से जुड़ा होता है. ये संख्या गति, बुद्धि, संचार और बदलाव का प्रतीक है. मूलांक 5 वाली लड़कियां बहुत चतुर, आकर्षक और ऊर्जावान होती हैं. इनमें जोश इतना होता है कि वे किसी भी मुश्किल को आसानी से पार कर लेती हैं. इनके विचार ताजे और नये होते हैं, जिसकी वजह से लोग इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं.

विज्ञापन

धन कैसे बरसता है?

धन कैसे बरसता है?5 / 8

ये लड़कियां जहां भी जाती हैं, वहां अवसर खुद-ब-खुद आते दिखते हैं. व्यापार हो, नौकरी हो या निवेश, इनके फैसले अक्सर सही साबित होते हैं. कहते हैं कि इनके पैरों में लक्ष्मी बसती है. घर में इनका आना परिवार की किस्मत बदल देता है. पति या परिवार वाले को अचानक तरक्की मिलती है, नये स्रोत से धन आना शुरू हो जाता है.

व्यक्तित्व की खूबियां

 व्यक्तित्व की खूबियां6 / 8

मूलांक 5 की लड़कियां बहुत मिलनसार होती हैं. ये आसानी से दोस्त बना लेती हैं. इनका स्वभाव थोड़ा स्वतंत्र होता है, लेकिन परिवार के प्रति समर्पण भी पूरा होता है. ये सुंदरता और स्टाइल का ध्यान रखती हैं. पढ़ाई में तेज, बातचीत में माहिर और फैसले लेने में साहसी होती हैं. इनके जीवन में यात्राएं भी बहुत होती हैं, जो इन्हें नये अनुभव और सफलता देती हैं.

विज्ञापन

प्यार और वैवाहिक जीवन

प्यार और वैवाहिक जीवन7 / 8

प्यार के मामले में ये बहुत रोमांटिक होती हैं. इनका जीवनसाथी आमतौर पर समझदार और सहयोगी मिलता है. वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. अगर कभी मुश्किल आए भी तो ये अपनी बुद्धि से जल्दी हल निकाल लेती हैं.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन