Numerology: पति की 'लाडली' होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश चुटकियों में होती है पूरी
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक की लड़कियां अपने पति की बहुत लाडली होती हैं. उनके जवान से निकली हर बात उनके पति पूरा करने की कोशिश करते हैं. यह भाग्यशाली भी होती हैं.

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक की लड़कियां अपने पति की बहुत लाडली होती हैं. उनके जवान से निकली हर बात उनके पति पूरा करने की कोशिश करते हैं. यह भाग्यशाली भी होती हैं.
अंक ज्योतिष शास्त्र
2 / 10अंक ज्योतिष शास्त्र सदियों पुराना ज्ञान है, जिसके जरिए आप व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं तो मूलांक पर विशेष गौर करें. (Credit- Pinterest)
पति की लाडली लड़कियां
3 / 10जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 होता है. इन पर चंद्रमा ग्रह का प्रभाव होता है, जिसकी वजह से यह महिलाएं स्वभाव से काफी इमोशनल होती हैं. (Credit- Pinterest)
चंद्रमा का प्रभाव
4 / 10मूलांक 2 की लड़कियां नंबर 2 की खासियत रखती हैं. यह संख्या चंद्रमा से जुड़ी है. ये लड़कियां बहुत नरम दिल वाली, प्यार करने वाली और समझदार होती हैं. Numerology के अनुसार, इनकी जिंदगी में भावनाओं का बहुत बड़ा रोल होता है. खासकर शादी के बाद ये पति की सबसे प्यारी बन जाती हैं.(Credit- Pinterest)
मूलांक 2 वाली लड़कियों के गुण
5 / 10मूलांक 2 वाली लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं. वे झगड़ा पसंद नहीं करतीं. किसी भी बात को शांति से सुलझाने की कोशिश करती हैं. ये बहुत संवेदनशील होती हैं, छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देती हैं. प्यार और देखभाल करने में ये माहिर होती हैं. घर का माहौल हमेशा खुश रखने की कोशिश करती हैं. (Credit- Pinterest)
भावनात्मक सपोर्ट करना
6 / 10इन लड़कियों में सहयोग की भावना बहुत मजबूत होती है. वे दूसरों की मदद करना पसंद करती हैं. दोस्तों और परिवार में भी ये लोकप्रिय रहती हैं. लेकिन कभी-कभी ये दूसरों की बात ज्यादा मान लेती हैं, जिससे अपनी इच्छा दब जाती है. (Credit- Pinterest)
शादीशुदा जीवन में खुशियां
7 / 10शादी के बाद मूलांक 2 की लड़कियां पति की असली लाडली बन जाती हैं. इनके पति इनसे बहुत प्यार करते हैं. हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को इनके पति तुरंत पूरा करते हैं. अपनी कोमलता और सहजता से इनके पति इनके वश में होते हैं. (Credit- Pinterest)
शांति और प्यार का माहौल
8 / 10पति और इनके बीच काफी अच्छा तालमेल होता है, जिसकी वजह से घर में शांति और प्यार का माहौल देखने को मिलता है. पति इनके हर छोटी बड़ी जरूरत का ध्यान रखते हैं. (Credit- Pinterest)
भावनात्मक सपोर्ट देना
9 / 10यह महिलाएं अपने पति को भावनात्मक सपोर्ट देने में माहिर होती हैं. इन्हें पता होता है कि कब इनके पति दुखी हैं या परेशान हैं. अपनी क्रिएटिविटी से पति को सही सलाह देकर उनकी मुश्किल दूर करती हैं. (Credit- Pinterest)
Disclaimer
10 / 10