Numerology: ससुराल के लिए बेहद शुभ होती हैं इस मूलांक में जन्मीं लड़कियां, कदम पड़ते ही बदल जाता है पति का भाग्य

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक में जन्मीं लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं. इनके आते ही घर में सुख-समृद्धि आने लगती है. साथ ही पति का भाग्य भी चमक उठता है.

auspicious women for sasural
1 / 8
auspicious women for sasural

यह लक्ष्मी स्वरूपिणी होती हैं. इनके जीवन में बड़ा रोल होता है. जिस किसी को भी यह आशीर्वाद देती हैं. उसका भाग्य सोने की कलम से लिख जाता है. पति और पत्नी में काफी प्यार होता है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष का महत्व

अंक ज्योतिष का महत्व2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का मूलांक (मूल नंबर) उसकी जिंदगी पर गहरा असर डालता है. जैसे कि कुछ विशेष मूलांक की लड़कियां ससुराल के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं. उनके जीवन में आते ही खुशियां साथ चलकर आ जाती हैं.

विज्ञापन

कौन सा है ये मूलांक?

कौन सा है ये मूलांक?3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, ऐसी लड़कियों का मूलांक 2 कहलाएगा. इन जातकों पर चंद्रमा ग्रह का प्रभाव होता है, जो उन्हें कोमल स्वभाव का बनाता है. इस मूलांक में जन्मी लड़कियां अपने स्वभाव से बहुत नरम, भावुक और समझदार होती हैं.

साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप

साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप 4 / 8

इन्हें ससुराल में लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इनके घर में कदम पड़ते ही परिवार की खुशियां बढ़ जाती हैं और पति का भाग्य चमकने लगता है. ये लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं. ये झगड़ों को कम करती हैं और घर में शांति बनाए रखती हैं. इनमें सहानुभूति की भावना बहुत मजबूत होती है. परिवार के हर सदस्य की भावनाओं को ये आसानी से समझ लेती हैं.

विज्ञापन

ससुराल में इनके गुण

ससुराल में इनके गुण5 / 8

ससुराल में मूलांक 2 की लड़कियां बहुत अच्छी बहू साबित होती हैं. ये सास-ससुर की सेवा में तन-मन से लगी रहती हैं. इनका बोलना नरम और व्यवहार मीठा होता है. छोटी-छोटी बातों में भी ये परिवार को खुश रखती हैं. इनके आने के बाद घर में कलह कम हो जाती है और रिश्ते मजबूत बनते हैं. ये लड़कियां पति की हर मुश्किल में साथ खड़ी रहती हैं. उनकी सलाह अक्सर सही साबित होती है. पति का काम-धंधा या नौकरी में भी इनके प्रभाव से तरक्की होती है.

पति का भाग्य कैसे बदलता है?

पति का भाग्य कैसे बदलता है?6 / 8

कहते हैं कि मूलांक 2 की बहू के घर आने से पति का भाग्य एकदम बदल जाता है. अगर पति पहले संघर्ष कर रहा था तो इनके आने के बाद काम में सफलता मिलने लगती है. आर्थिक स्थिति सुधरती है. घर में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन

ससुराल को नई ऊर्जा देना

ससुराल को नई ऊर्जा देना7 / 8

ये महिलाएं अपने पति को मानसिक शांति देती हैं. तनाव के समय में इनका साथ पति को नई ऊर्जा देता है. कई बार देखा गया है कि शादी के बाद पति की किस्मत खुल जाती है. नए अवसर मिलने लगते हैं. बता दें कि ये लोग बहुत ज्यादा भावुक और रोमांटिक स्वभाव होते हैं.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन