Numerology: 'माय लाइफ, माय रूल्स' के दम पर राज करती हैं इस तारीख को जन्मी लड़कियां, सक्सेस चूमती है कदम

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, इस खास मूलांक से जुड़ी लड़कियां स्वभाव से ही अथौरिटेटिव होती हैं. इनको कंट्रोल लेना काफी पसंद होता है. अपनी मर्जी से जिंदगी जीना इनका मूल मंत्र होता है.

numerology mulank 1
1 / 8
numerology mulank 1

आजादी, मनमर्जी और अल्हड़पन से भरी ये लड़कियां इसी स्वभाव के कारण जीवन में खूब तरक्की करती हैं. इनके पास हिम्मत का खजाना होता है, जिसकी वजह से यह वो काम कर जाती हैं, जो लोग सोच भी नहीं सकते.  

विज्ञापन

कौन सा है ऐसा मूलांक?

कौन सा है ऐसा मूलांक?2 / 8

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है. इनके ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है. लीडरशिप क्वालिटी इनके खून के अंदर होता है.

विज्ञापन

दिल से ज्यादा दिमाग पर भरोसा

दिल से ज्यादा दिमाग पर भरोसा3 / 8

ये लड़कियां इमोशनल होने से ज्यादा प्रैक्टिकल होती हैं. दिल से ज्यादा दिमाग में भरोसा करना इनका स्वभाव होता है. 'माय लाइफ, माय रूल्स' वाले रूल्स पर चलता इनके जीवन का मूल मंत्र होता है. वे आजादी पसंद करती हैं और किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहना चाहतीं.

इन लड़कियों की खासियतें

इन लड़कियों की खासियतें4 / 8

ये लड़कियां जन्म से ही लीडर होती हैं. उनमें आत्मविश्वास बहुत ज्यादा होता है. वे साफ-साफ बोलती हैं और अपनी बात रखने से नहीं डरतीं. साधारण शब्दों में कहें तो वे 'मैं अपनी जिंदगी खुद चलाऊंगी' वाली टाइप हैं. अक्सर लोग इन्हें अकड़ू और रूड समझने की गलती कर बैठते हैं. जबकि ये नरम दिल के साथ लोगों की मदद करने में भी विश्वास रखती हैं.

विज्ञापन

नई चीजें सीखने में उस्ताद

नई चीजें सीखने में उस्ताद5 / 8

इन्हें नई चीजों के बारे में सीखना काफी पसंद होता है. यह लड़कियां तेजी से सबकुछ सीख लेती हैं. कोई उन्हें रोकने की कोशिश करे तो वे और ज्यादा मेहनत करती हैं. उनका स्वभाव स्वतंत्र और मजबूत होता है. कभी-कभी वे जिद्दी भी लग सकती हैं, लेकिन यही उनकी ताकत है. वे दूसरों की मदद भी करती हैं लेकिन अपनी शर्तों पर.

करियर में सफलता

करियर में सफलता6 / 8

करियर में इन लड़कियों का जलवा अलग है. वे अच्छी लीडर बनती हैं. बिजनेस, मैनेजमेंट, पॉलिटिक्स, आर्ट या कोई भी फील्ड चुनें, वे टॉप पर पहुंच जाती हैं. क्योंकि उनका मन कहता है कि “मैं अपनी मर्जी से काम करूंगी”. वे नौकरी में भी बॉस बनना पसंद करती हैं. मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग से वे बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल करती हैं. पैसा और नाम दोनों उनके पास आते हैं. कई प्रसिद्ध महिला लीडर्स और बिजनेसवुमन इसी एनर्जी वाली होती हैं. सक्सेस उनके पैरों में गिरती है.

विज्ञापन

प्रेम और रिश्ते में समंजस्यता

प्रेम और रिश्ते में समंजस्यता7 / 8

प्रेम में ये लड़कियां पार्टनर से बराबरी चाहती हैं। वे किसी के पीछे नहीं चलना चाहतीं. 'माय लाइफ, माय रूल्स' वाला रवैया यहां भी दिखता है. वे प्यार करती हैं लेकिन अपनी आजादी नहीं छोड़तीं. ऐसे में साथी को उनकी स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए. तब रिश्ता मजबूत बनता है. विवाह के बाद भी वे अपनी पहचान बनाए रखती हैं. परिवार और करियर दोनों को संभालने में वे माहिर होती हैं.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन