Numerology: आलस करने में नंबर 1 होते हैं इस मूलांक के लोग, हर वक्त दिमाग में चलता रहता है सोने और खाने का जुगाड़

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार इस खास मूलांक से संबंध रखने वाले लोगों के अंदर आलस कूट कूटकर भरा होता है. इन्हें सिर्फ 2 चीजों की चिंता रहती है-सोना और खाना. इनसे ज्यादा आलसी आपने जीवन में किसी को नहीं देखा होगा.

numerology number 6 personality traits,
1 / 7
numerology number 6 personality traits,

आलस की वजह से इन्हें कई बार जीवन में उतनी तरक्की नहीं मिल पाती, जितनी वे पा सकते थे. लेकिन उचित और पर्याप्त कार्य ना कर पाने की वजह से इन लोगों को इतना झेलता पड़ता है. आइए जानते हैं आलस से भरे मूलांक के बारे में.  

विज्ञापन

न्यूमरोलॉजी की खासियत

 न्यूमरोलॉजी की खासियत2 / 7

अंक ज्योतिष में आप जन्मतिथि से मूलांक निकाल सकते हैं. यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और जीवन की दिशा बताता है. आज हम बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक उन्हें आलस में नंबर 1 बनाता है. इनके दिमाग में हर समय सोने और खाने का जुगाड़ ही चलता रहता है.

विज्ञापन

आलस की आदत क्यों?

आलस की आदत क्यों?3 / 7

आमतौर पर मूलांक 6 वाले जातक आराम और सुख-सुविधा पसंद करते हैं. उन्हें सुबह जल्दी उठना पसंद नहीं होता. बिस्तर पर लेटे-लेटे ही दिन निकाल देते हैं. काम की बात आते ही उनका मन भारी हो जाता है. “कल कर लेंगे” उनकी सबसे पसंदीदा लाइन होती है. इनके लिए मेहनत से ज्यादा आराम का महत्व होता है.

आराम को देते हैं प्राथमिकता

आराम को देते हैं प्राथमिकता4 / 7

इन लोगों के आसपास आरामदायक बेड, सॉफ्ट कुशन और अच्छा खाना रखने की जगह से भरा होता है. इन्हें काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता. लेकिन यह लोग आलसी होने के बावजूद क्रिएटिविटी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा अच्छे होते हैं. इनको जीवन में खूब सफलता मिलती है.

विज्ञापन

दौलत-शौहरत से भरी जेब

 दौलत-शौहरत से भरी जेब5 / 7

मूलांक 6 पर शुक्र का प्रभाव होता है. शुक्र सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है. इन जातकों पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण काफी सफलता मिलती है. सिर्फ आलस ही नहीं, इनमें कई अच्छी खूबियां भी हैं. मूलांक 6 वाले लोग परिवार से बहुत लगाव रखते हैं. वे शांत स्वभाव के होते हैं और दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं.

मूलांक 6 वालों की शौहरत

मूलांक 6 वालों की शौहरत6 / 7

मूलांक 6 वालों को शौहरत और दौलत की कभी कमी नहीं होती. आलसी होने पर भी इनका काम अपने आप होने लगता है. आराम के बावजूद यह लोग अपनी लाइफ मेनटेन कर लेते हैं. बता दें कि अंक ज्योतिष शास्त्र में बाकी ग्रहों का भी बड़ा रोल होता है. इनका सही इस्तेमाल करने से आप अपनी कमजोरियों को पहचान कर उसे अपनी ताकत बना सकते हैं.

विज्ञापन

Disclaimer

Disclaimer7 / 7

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन