कपड़े पहनकर नहाना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहता है शास्त्र

Bathing Astro Tips: आज के समय में अधिकतर लोग बिना कपड़ों के स्नान करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सही है या नहीं? इस बारे में शास्त्र क्या कहते हैं? क्या कपड़े पहनकर नहाने से पाप लगता है? आदि-आदि. चलिए जानते हैं नहाने से जुड़े विभिन्न नियमों के बारे में.

Bathing Astro Tips
1 / 6

शास्त्रों में जीवन के अधिकतर पहलुओं से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें फॉलो करने से पाप नहीं लगता है और जीवन के सुखमय व्यतीत होने की संभावना बढ़ जाती है. यहां तक कि शास्त्रों में नहाने और नहाने के दौरान कपड़े पहनने से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं. चलिए जानते हैं कपड़े पहनकर नहाना चाहिए या नहीं. साथ ही आपको स्नान से जुड़े अन्य जरूरी नियम पता चलेंगे.

विज्ञापन

कपड़े पहनकर नहाएं या नहीं?

कपड़े पहनकर नहाएं या नहीं?2 / 6

पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि कपड़े पहनकर ही नहाना चाहिए. नहाते समय जिन लोगों के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं होता है, उनका मन परेशान रहता है. साथ ही उनके ऊपर बुरी शक्तियों का प्रभाव जल्दी पड़ता है.

विज्ञापन

मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज3 / 6

शास्त्रों की मानें तो जो लोग नहाते समय कपड़े नहीं पहनते हैं, उनसे मां लक्ष्मी अक्सर नाराज रहती हैं. मां लक्ष्मी के नाराज होने पर जीवन में अंधेरा छा जाता है और किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है. साथ ही आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन कमजोर होने लगती है.

मेडिकल साइंस क्या कहता है?

मेडिकल साइंस क्या कहता है?4 / 6

मेडिकल साइंस के अनुसार, हर व्यक्ति को बिना कपड़ों के नहाना चाहिए. इससे शरीर की गंदगी अच्छे से साफ होती है और इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है. साथ ही शरीर से बदबू नहीं आती है.

विज्ञापन

नहाते समय पेशाब करना चाहिए या नहीं?

नहाते समय पेशाब करना चाहिए या नहीं?5 / 6

शास्त्रों में बताया गया है कि नहाते समय पेशाब नहीं करना चाहिए. इससे चंद्रमा (Moon), शुक्र (Venus) और राहु (Rahu) ग्रह का जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही पाप लगता है.

नकारात्मक शक्तियों से बचने के उपाय

नकारात्मक शक्तियों से बचने के उपाय6 / 6

यदि आपको बहुत ज्यादा नजर लगती है या आप बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं तो नहाते समय पानी में नमक, कपूर, गंगाजल, हल्दी या नीम की पत्तियां डाल सकते हैं. ऐसा करने से न सिर्फ आप तरोताजा महसूस करेंगे, बल्कि आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा भी रहेगी. (All Photo Credit- Freepik) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन