Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, नोट करें आज का शुभ मुहूर्त और जानें जेठ मास के 59 दिन क्या करें और क्या नहीं

Jyeshtha Month 2026: आज 2 मई 2026, वार शनिवार से ज्येष्ठ माह का आरंभ हो गया है, जो 59 दिन यानी 29 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान क्या करना है और क्या नहीं, इस बारे में आप यहां जानेंगे. साथ ही आपको आज ज्येष्ठ माह के पहले दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

Jyeshtha Month 2026
1 / 6

भगवान विष्णु, हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव को समर्पित ज्येष्ठ माह का आरंभ आज 2 मई 2026 से हो गया है, जो कि हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना है. इस बार ज्येष्ठ माह यानी जेठ मास में अधिक मास लग रहा है, जिसके कारण ये 59 दिन तक चलेगा. साल 2026 में 29 जून को ज्येष्ठ माह समाप्त होगा. यहां पर आप ज्येष्ठ माह के नियम और अन्य जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

ज्येष्ठ माह के नाम का रहस्य

ज्येष्ठ माह के नाम का रहस्य2 / 6

ज्योतिष गणना के मुताबिक, ग्रहों के सेनापति मंगल को ज्येष्ठ माह का स्वामी माना जाता है. इस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र का संयोग बनता है, जिसके कारण इस महीने को ज्येष्ठ नाम से जाना जाता है. इसके अलावा इस महीने के दिन अन्य महीनों के मुकाबले काफी बड़े होते हैं और संस्कृत में बड़े को ज्येष्ठ कहा जाता है. प्राचीन काल में संस्कृत भाषा ज्यादा बोली जाती थी, जिसके कारण इस महीने का नाम ज्येष्ठ पड़ गया.  

विज्ञापन

आज के शुभ मुहूर्त

आज के शुभ मुहूर्त3 / 6

आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:14 से सुबह 04:57 मिनट तक था, जिसके बाद अब अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 से दोपहर 12:45 तक रहेगा. इसके अलावा सायाह्न सन्ध्या शाम 06:57 से रात 08:01 और अमृत काल रात 09:25 से रात 11:11 मिनट तक रहने वाला है. निशिता मुहूर्त की बात करें तो वो आज रात 11:56 से कल सुबह 12:39 मिनट तक रहेगा.

ज्येष्ठ माह में क्या करना चाहिए?

ज्येष्ठ माह में क्या करना चाहिए?4 / 6

ज्येष्ठ माह में विशेषतौर पर विष्णु जी, हनुमान जी और सूर्य देव की पूजा की जाती है. साथ ही पशु-पक्षी और लोगों की सेवा करने से लाभ होता है. मान्यता है कि जो लोग ज्येष्ठ के महीने में सत्तू, जल, छाता, धन और चरण पादुका का दान करते हैं, उन्हें महा पुण्य मिलता है.

विज्ञापन

ज्येष्ठ माह में क्या नहीं करना चाहिए?

ज्येष्ठ माह में क्या नहीं करना चाहिए?5 / 6

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में बैंगन, तामसिक चीजें और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. साथ ही दोपहर के समय सोने से बचें और पानी बर्बाद न करें. इसके अलावा दोपहर में घर व ऑफिस में झाड़ू न लगाएं.

ज्येष्ठ माह के मंगलवार का महत्व

ज्येष्ठ माह के मंगलवार का महत्व6 / 6

ज्येष्ठ के महीने में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, जिस दिन विशेषताओं पर हनुमान जी की पूजा की जाती है. साथ ही नीले या लाल रंग की चीजों का दान करना शुभ होता है. बता दें कि अधिक मास के कारण इस बार कुल 8 बड़े मंगल ज्येष्ठ माह में पड़ रहे हैं. (All Photo Credit- Freepik) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन