Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहें हैं पुरी, Delhi-NCR के इन 4 मंदिरों में लें महाप्रभु का आशीर्वाद

Jagannath Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा का उत्सव चल रहा है. इन दिनों देशभर से लोग जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी गए हैं. आप दर्शन के लिए पुरी नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली एनसीआर में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में प्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर सकते हैं.

MANDIR NCR.jpg
1 / 6
Jagannath Rath Yatra 2026 delhi ncr jagannath temples

Delhi-NCR Jagannath Mandir: दिल्ली एनसीआर में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. इन मंदिरों में जगन्नाथ प्रभु के दर्शन के लिए भक्त से आते हैं. आप यहां प्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में जगन्नाथ भगवान के मंदिर

दिल्ली में जगन्नाथ भगवान के मंदिर2 / 6

दिल्ली में हौज खास में और त्यागराज स्टेडियम में भगवान जगन्नाथ के प्रसिद्ध मंदिर है. नोएडा सेक्टर 34 और गुरुग्राम सेक्टर-15 पार्ट 2 में भगवान जगन्नाथ का मंदिर स्थित है. आप इन चार मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं. चलिए इन मंदिरों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर, हौज खास

जगन्नाथ मंदिर, हौज खास3 / 6

दिल्ली के हौज खास क्षेत्र में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. आप इस मंदिर में प्रभु जगन्नाथ, भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिर हौज खास मेट्रो स्टेशन के नजदीक है. यहां आप मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेकर पहुंच सकते हैं.

श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर

श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर4 / 6

साउथ दिल्ली के त्यागराज नगर में त्यागराज स्टेडियम के नजदीक श्री जगन्नाथ मंदिर स्थित है. भक्त यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं. यह मंदिर आईएनए मेट्रो स्टेशन के नजदीक है. आप यहां मेट्रो के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर, गुरुग्राम सेक्टर-15

भगवान जगन्नाथ मंदिर, गुरुग्राम सेक्टर-155 / 6

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आप गुरुग्राम सेक्टर-15 पार्ट 2 में स्थित मंदिर में जा सकते हैं. यहां आप गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पहुंचकर जा सकते हैं. आप इस मेट्रो स्टेशन से टैक्सी या ऑटो के जरिए पहुंच सकते हैं. प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए यह मंदिर खास है.

श्री जगन्नाथ मंदिर, नोएडा सेक्टर 34

श्री जगन्नाथ मंदिर, नोएडा सेक्टर 346 / 6

नोएडा के सेक्टर 24 में श्री जगन्नाथ मंदिर स्थित है. नोएडा और आसपास रहने वाले लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. यहां आप नोएजा सेक्टर 34 मेट्रो स्टेशन पर उतरक आसानी से जा सकते हैं. मंदिर मेट्रो स्टेशन के नजदीक ही है. (All Photo Credit- Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन