Chanakya Niti: आपको अकेला कर सकती हैं ये 5 आदतें, इन लोगों से अपने भी हो जाते हैं दूर!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. उन्होंने व्यक्ति की कुछ बुरी आदतों के बारे में बताया है. इन बुरी आदतों के कारण व्यक्ति अकेला रह जाता है. लोग उसका साथ छोड़ देते हैं.

अकेलेपन का कारण बनती हैं ये आदतें
1 / 6
Chanakya Niti quotes in hindi

Chanakya Niti: अगर व्यक्ति अपने व्यवहार को अच्छा नहीं रखता है और कुछ गलतियों को लगातार करता है तो अपने भी उसका साथ छोड़ देते हैं. ऐसा इंसान भीड़ के बीच रहकर भी अकेले पड़ जाता है. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

बातचीत न करना

बातचीत न करना2 / 6

रिश्तों में बातचीत की कमी के कारण भी दरार आने लगती है. आप बातचीत कम करते हैं तो इससे रिश्ते टूट सकते हैं. इस कारण से व्यक्ति समाज में अकेला रह जाता है. व्यक्ति को अपने लोगों से बातचीक करते रहना चाहिए.

विज्ञापन

स्वार्थी होना

स्वार्थी होना3 / 6

इंसान का स्वार्थी होना उसे समाज के लोगों से दूर कर देता है. स्वार्थी स्वभाव के कारण व्यक्ति के दोस्त और रिश्तेदार दूर हो जाते हैं. किसी भी रिश्ते की नींव स्वार्थ पर नहीं होनी चाहिए.

गुस्सा करना

गुस्सा करना4 / 6

अगर कोई बहुत अधिक क्रोध करता है तो उससे लोग दूर हो जाते हैं. क्रोधी व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता है. क्रोध के कारण रिश्ते खराब होते हैं. ऐसे लोगों को अकेले रहना पड़ता है. इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए.

विज्ञापन

अंहकारी स्वभाव

अंहकारी स्वभाव5 / 6

अंहकारी स्वभाव वाले लोगों से लोग दूर रहना पसंद करते हैं. आचार्य चाणक्य ने इसे बुरी आदत बताया है. व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए. इन लोगों से करीबी भी दूरी बनाने लगते हैं. व्यक्ति को खुद को जमीन से जुड़ा रहना चाहिए.

विश्वासघात करना

विश्वासघात करना6 / 6

ऐसे लोग जो विश्वासघात करते हैं और दूसरे का भरोसा तोड़ते हैं वह अपनों का साथ खो देते हैं. विश्वासघात करने वाले लोगों को कोई पसंद नहीं करता है. इन लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन