Bedroom Vastu Tips: सोते समय सिरहाने रखें ये 7 चीजें, चमकेगी किस्मत, दूर होगा धन संकट, नहीं आएंगे बुरे सपने
Bedroom Vastu Tips: अच्छी नींद के लिए बेडरूम का माहौल बेहद अहम माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिरहाने रखी कुछ साधारण चीजें सकारात्मक प्रभाव डालती हैं और जीवन में सुधार लाती हैं. आइए जानते हैं, सोते समय सिरहाने कौन-सी 7 चीजें रखें?

सिरहाने रखें ये 7 चीजें
2 / 10Bedroom Vastu Tips: रात की नींद सिर्फ शरीर को आराम नहीं देती, बल्कि मन और ऊर्जा को भी संतुलित करती है. ऐसे में बेडरूम का वातावरण बेहद अहम हो जाता है. वास्तु शास्त्र में कुछ साधारण चीजों को सोते समय सिरहाने रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि ये उपाय न सिर्फ मानसिक शांति देते हैं, बल्कि किस्मत और आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक असर डाल सकते हैं. आइए जानते हैं, सिरहाने कौन-सी 7 चीजें रखने से न केवल किस्मत चमक सकती है, बल्कि बुरे सपने आने भी बंद हो जाते हैं और धन का प्रवाह भी बढ़ जाता है?
तांबे का जल: शांति और संतुलन
3 / 10रात में सिरहाने तांबे के बर्तन में पानी रखना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. साथ ही चंद्र दोष से राहत मिलती है और मन शांत रहता है.
लहसुन: ऊर्जा का रक्षक
4 / 10सिरहाने लहसुन की कुछ कलियां रखने से आसपास की नकारात्मकता दूर रहती है. कई लोग इसे नजर दोष से बचाव का सरल उपाय भी मानते हैं.
सौंफ और इलायची: नींद की साथी
5 / 10तकिए के नीचे थोड़ी सौंफ रखने की परंपरा राहु दोष से राहत से जोड़ी जाती है. वहीं सौंफ के साथ हरी इलायची रखने से नींद गहरी और सुकूनभरी हो सकती है.
मोर पंख: धन और सकारात्मकता
6 / 10मोर का पंख सिरहाने रखने से धन से जुड़ी परेशानियों में कमी आने की मान्यता है. यह मन में हल्कापन और सकारात्मक सोच भी बढ़ाता है.
तुलसी पत्तियां: शुद्धता का प्रतीक
7 / 10तुलसी को पवित्र माना जाता है. सिरहाने इसकी पत्तियां रखने से वातावरण शुद्ध होता है और मानसिक तनाव कम हो सकता है.
सिक्का: स्वास्थ्य के संकेत
8 / 10लंबे समय से बीमार व्यक्ति के लिए सिरहाने की पूर्व दिशा में सिक्का रखना लाभकारी माना गया है. इसे स्वास्थ्य सुधार से जोड़ा जाता है.
चाकू का उपाय: डर से राहत
9 / 10बच्चों को बुरे सपने आते हों तो कपड़े में लिपटा छोटा चाकू सिरहाने रखने की सलाह दी जाती है. यह एक पारंपरिक उपाय है.
रखें ये सावधानियां
10 / 10सिरहाने भारी या इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें. मोबाइल दूर रखें. साफ-सफाई बनाए रखें. हल्की खुशबू और शांत रोशनी नींद को बेहतर बनाती है.