Garuda Purana: सावधान! गलती से भी इन 5 लोगों के घर न खाएं खाना, गरुड़ पुराण में बताया महापाप

Garuda Purana: क्या आप भी कभी भी किसी के भी घर खाना खा लेते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. दरअसल, गरुण पुराण में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जिनके यहां पर भोजन करना अच्छा नहीं होता है. यहां पर आप उन 5 लोगों के बारे में जानेंगे, जिनके घर खाना खाने से बचना चाहिए.

Garuda Purana
1 / 6

गरुड़ पुराण, हिंदू धर्म के महापुराणों में से एक है, जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं से लेकर स्वर्ग और नरक से जुड़े रहस्यों के बारे में बताया गया है. इसमें उन लोगों का भी वर्णन है, जिनके घर कभी भी किसी व्यक्ति को खाना नहीं खाना चाहिए. यदि कोई व्यक्ति इनके घर खाना खाता है तो उसे महापाप लग सकता है. चलिए जानते हैं इन लोगों के बारे में.

विज्ञापन

नशीली चीजों का व्यापार करने वाले लोग

नशीली चीजों का व्यापार करने वाले लोग2 / 6

गरुण पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति नशीली चीजों का व्यापार करता है, उसके घर अगर कोई व्यक्ति खाना खाता है तो उसे महापाप लगता है. साथ ही उसके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

ब्याज पर पैसे देने वाले लोग

ब्याज पर पैसे देने वाले लोग3 / 6

जो लोग ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं, गरुण पुराण के अनुसार उन लोगों के घर पर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए. ये लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपना पेट भरते हैं. इनकी कमाई में दूसरों का दुख शामिल होता है. यदि आप इनके घर खाना खाते हैं तो आपको पाप लग सकता है.

चरित्रहीन व्यक्ति

चरित्रहीन व्यक्ति4 / 6

जिन लोगों का चरित्र ठीक नहीं होता है, उनके घर खाना खाने से पाप लगता है. साथ ही समाज में बदनामी और व्यक्ति के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

अस्वस्थ व्यक्ति

अस्वस्थ व्यक्ति5 / 6

जो व्यक्ति लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहा है, उसके घर में खाना नहीं खाना चाहिए. ऐसे लोगों के घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है, जो आपको भी प्रभावित कर सकती है. इससे न चाहते हुए भी आप बीमार पड़ सकते हैं.

अपराधी

अपराधी6 / 6

जो व्यक्ति अपराध करता है, उसके घर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए. ऐसे लोगों के घर पर खाना खाने से आपके पुण्य नष्ट हो सकते हैं. साथ ही आपको अपमानित होना पड़ सकता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन