
1 / 14
Rashifal 31 January 2026 (Today's Horoscope): द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत विष्कुम्भ योग से हुई है, जिसके बाद प्रीति योग, विडाल योग और रवि योग रहेगा. इसके अलावा चंद्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर भी होगा. चलिए दैनिक राशिफल के जरिए जानते हैं 31 जनवरी 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

2 / 14
मेष राशि: पारिवारिक विवाद ज्यादा बढ़ सकते हैं. यदि सोच-समझकर लड़ाई के दौरान शब्दों का चयन नहीं किया तो बात कोर्ट तक भी पहुंच सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो 31 जनवरी 2026 को कमजोर रहेगी.

3 / 14
वृषभ राशि: भाग्य के भरोसे बैठना मुश्किल में डाल सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा न होने से घर वालों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कोई कीमती सामान दिन खत्म होने से पहले चोरी हो सकता है.

4 / 14
मिथुन राशि: पुराने मित्रों की मदद से किसी खोई हुई चीज को पाने में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें 31 जनवरी 2026 को उछाल आएगा. हालांकि, घर वालों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा.

5 / 14
कर्क राशि: प्रातः काल में कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी, जिससे दिनभर मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा लोग आपकी तारीफ करेंगे और मान सम्मान देंगे. अगर अभी तक आपको अपने सपनों का राजा नहीं मिला है तो 31 जनवरी 2026 को उनसे मुलाकात होने की संभावना है.

6 / 14
सिंह राशि: ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहने से मानसिक शांति मिलेगी. इसके अलावा समय पर टारगेट अचीव हो जाएगा. हालांकि, घर वाले आपसे नाराज हो सकते हैं.

7 / 14
कन्या राशि: मकान को लेकर यदि परेशान हैं तो वो समस्या दूर होगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. 31 जनवरी 2026 को आर्थिक लाभ और सेहत में सुधार दोनों के होने की संभावना है.

8 / 14
तुला राशि: किसी खास दोस्त से लड़ाई होने के कारण मन परेशान रहेगा. इसके अलावा पिता जी की डांट का भी सामना करना पड़ेगा. हालांकि, सुख-सुविधाओं में 31 जनवरी 2026 को कमी नहीं आएगी.

9 / 14
वृश्चिक राशि: किसी बड़े घर से आपके लिए शादी का रिश्ता आएगा. इसके अलावा कार्यस्थल में वातावरण अनुकूल रहेगा. 31 जनवरी 2026 को अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है.

10 / 14
धनु राशि: विरोधियों के सक्रिय रहने से मानसिक तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा. इसके अलावा सिर में दर्द की समस्या दिनभर बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें 31 जनवरी 2026 को गिरावट देखने को मिल सकती है.

11 / 14
मकर राशि: महत्वपूर्ण कार्य को टालना फिलहाल सही नहीं रहेगा. घर में यदि कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने में लगे रहेंगे. हालांकि, यात्रा करने से नुकसान हो सकता है.

12 / 14
कुंभ राशि: सेहत पर ध्यान न देने से अस्पताल में एडमिट होना पड़ सकता है. इसके अलावा कोई कीमती सामान चोरी होगा. हाल के दिनों में यदि आपका विवाह हुआ है तो आपके जीवनसाथी को आपके किसी राज के बारे में पता चलेगा.

13 / 14
मीन राशि: व्यापार विस्तार के लिए बनाई गई योजना लाभदायक सिद्ध नहीं होगी. इसके अलावा आर्थिक नुकसान होने के भी योग हैं. सेहत की बात करें तो वो 31 जनवरी 2026 को कमजोर रहेगी.

14 / 14
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media)