
1 / 13
Rashifal 30 January 2026: आज 30 जनवरी 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार का दिन है. आज माघ माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है? दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 30 जनवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि - आप फिजूलखर्ची के कारण परेशान हो सकते हैं. आप इसके कारण माता-पिता के गुस्से का शिकार हो सकते हैं. आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहना होगा.

3 / 13
वृषभ राशि - आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन होगा. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. आपको अचानक से लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है.

4 / 13
मिथुन राशि - दिनभर धन का आवाजाही रहेगी शाम तक आपको बचत हो सकती है. प्यार के मामले में ताजगी बनाए रखें. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

5 / 13
कर्क राशि - पारिवारिक कारणों या जीवनसाथी की वजह से आपको तनाव हो सकता है. आप समझदारी से इसका सामना करें आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है. आपकी जीवनसाथी के साथ खट-पट हो सकती है.

6 / 13
सिंह राशि - किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. आपको निवेश से लाभ हो सकता है. धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है.

7 / 13
कन्या राशि - आप बचत करने में सक्षम होंगे. बचत करने से आपको लाभ मिलेगा. अच्छी बचत होने से आप खुश होंगे. आपका जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा.

8 / 13
तुला राशि - आप किसी आर्थिक लेन-देन में फंस सकते हैं इससे बचने की कोशिश करें. किसी भी लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें. दिन रोमांस से भरा रहेगा. आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है.

9 / 13
वृश्चिक राशि - पैसों की अधिक जरूरत पड़ सकती है लेकिन आपके पास धन नहीं होगा इससे पैसों की अहमियत समझ आएगी. परिवार के सदस्यों के साथ तनाव हो सकता है.

10 / 13
धनु राशि - धनु राशि के जातकों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है. इससे आप खुश होंगे. आपका जीवनसाथी आपको नीचा दिखा सकता है किसी विवाद से बचने के लिए नजरअंदाज करें.

11 / 13
मकर राशि - आप नए दोस्त बना सकते हैं. आपको अपने पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. तगड़ा लाभ हो सकता है.

12 / 13
कुंभ राशि - कुंभ राशि वाले लोग सेहत का ध्यान रखें. आप दान-पुण्य का काम करें इससे आपका तनाव कम होगा. आप घर के माहौल के कारण उदास हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

13 / 13
मीन राशि - आपने कहीं निवेश किया तो इससे लाभ मिल सकता है. धनलाभ होने से आपके लिए दिन अच्छा जाएगा. आप रिश्तों की अहमियत का समझें. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.