
1 / 13
Rashifal 3 February 2026: आज 3 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 3 फरवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि - मेष राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा. निवेश से लाभ मिल सकता है. आप करियर में तरक्की करेंगे. आपको जीवनसाथी की तरफ से सहयोग मिल सकता है.

3 / 13
वृषभ राशि - आप किसी के साथ बेकार की बहस करने से बचें. वाद-विवाद से आपको कुछ हासिल नहीं होगा. आपको किसी अच्छी खबर से खुशियां मिल सकती हैं.

4 / 13
मिथुन राशि - मिथुन राशि वाले खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं. आप घर के सदस्यों की सलाह से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

5 / 13
कर्क राशि - आपकी सेहत अच्छी रहेगी. आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है. आपका जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है.

6 / 13
सिंह राशि - दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें. आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको काम को लेकर कोई परेशानी है तो यह दूर हो सकती है.

7 / 13
कन्या राशि - कन्या राशि वाले लोग गुस्से पर काबू रखें. आप ऑफिस में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. वरना आपको दिक्कत हो सकती है. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा.

8 / 13
तुला राशि - आपको धनलाभ हो सकता है इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप दान-पुण्य कर मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

9 / 13
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों की कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है. इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा.

10 / 13
धनु राशि - धनु राशि वाले लोग दान-पुण्य का काम करें. ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. आपको दोस्तों का सहयोग मिल सकता है. जीवनसाथी से स्नेह मिल सकता है.

11 / 13
मकर राशि - आप अपनी सेहत का ध्यान रखें. फिजूलखर्ची करने से बचें. परिवार के साथ समय बिताएं. जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है.

12 / 13
कुंभ राशि - किसी से विवाद होने के कारण आपका मूड खराब हो सकता है. आप विवाद से बचने की कोशिश करें. आर्थिक तंगी से आप परेशान हो सकते हैं.

13 / 13
मीन राशि - आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. आपका कोई प्रिय आपसे नाराज हो सकता है. आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.