
1 / 13
Rashifal 29 January 2026: आज 29 जनवरी 2026, भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार का दिन है. इसके साथ ही माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 29 जनवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि - जमीन से जुड़े मुद्दे पर खर्च करना पड़ सकता है. आपकी लाइफ पार्टनर के साथ नाराजगी बढ़ सकती है. आप परेशान रह सकते हैं किसी अनुभवी शख्स के साथ अपनी परेशानी साझा करें.

3 / 13
वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा आपको इससे अच्छा फायदा हो सकता है. दिन रोमांटिक रहेगा. आप दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.

4 / 13
मिथुन राशि - किसी पुरानी बीमारी से परेशान है तो इससे छुटकारा मिलेगा. कमाई बढ़ेगी और इससे धन लाभ होगा. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा.

5 / 13
कर्क राशि - शादीशुदा लोग अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखें. आपको स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ सकता है. साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा. आप यात्रा पर जा सकते हैं. लाइफ पार्नटर के साथ तनाव हो सकता है.

6 / 13
सिंह राशि - आपका दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. आप कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं इससे खर्च बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा.

7 / 13
कन्या राशि - कन्या राशि वाले लोग अधिक खर्च करने से बचें. कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. आपका जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है इससे रिश्ते में तनाव बढ़ेगा.

8 / 13
तुला राशि - आप यात्रा पर जा सकते हैं इससे आपको तनाव हो सकता है लेकिन यह आर्थिक तौर पर फायदेमंद होगी. आप मेहमानों के साथ का आनंद लें. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

9 / 13
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद साबित होगा. आपको निवेश से लाभ मिलेगा. कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा होगा. आपका पार्टनर आपके ऊपर शक कर सकता है.

10 / 13
धनु राशि - वित्तिय लाभ मिल सकता है. दिन रोमांस से भरा रहेगा. आपको यात्रा के कारण थकान हो सकती है इससे बचने के लिए आराम करें. वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा.

11 / 13
मकर राशि - मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप व्यर्थ में खर्च करने से बचें. वरना भविष्य में पैसों की दिक्कत हो सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

12 / 13
कुंभ राशि - आपका किसी का साथ विवाद हो सकता है इसे बढ़ाने की बजाय बातचीत से खत्म करें. आपका जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा.

13 / 13
मीन राशि - मीन राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी. आपको सफलता हासिल होगी. आप परिवार के सदस्यों के साथ मूवी देखने या कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.